क्रिकेट

Champions Trophy 2025 से पहले बाबर आजम को लगा झटका, शुभमन गिल ने छीन लिया नंबर-1 का ताज

ICC ODI Ranking: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्‍तान के स्‍टार बल्‍लेबाज बाबर आजम को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी वनडे इंटरनेशनल रैंकिंग में शुभमन गिल बाबर आजम को पछाड़कर दुनिया के नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 2:48 PM IST
Shubman Gill

ICC ODI Ranking: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल को बड़ा फायदा हुआ है, क्योंकि भारत के सलामी बल्लेबाज ने बुधवार को घोषित ताजा आईसीसी वनडे इंटरनेशनल रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़कर दुनिया के नए नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। यह दूसरी बार है, जब गिल आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे हैं। दिलचस्प बात ये है कि पिछली बार गिल 2023 वनडे विश्व कप के दौरान शीर्ष पर पहुंचे थे और तब उन्होंने बाबर आजम को पीछे छोड़ा था। अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय उप-कप्तान जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्द्धशतक और एक शतक जड़ा था।

रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर बरकरार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान अहमदाबाद में लगाया गया उनका सातवां वनडे शतक उन्‍हें आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने के लिए काफी था। अब बाबर आजम दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वह गिल से 23 अंक पीछे हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा कटक वनडे में शतक के चलते तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

रिजवान ने लगाई लंबी छलांग

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (5वें) और श्रीलंका के चरिथ असलांका (8वें) ने शीर्ष 10 में प्रवेश कर लिया है। जबकि पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान छह पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे (35वें) और ग्लेन फिलिप्स (41वें) की जोड़ी ने भी त्रिकोणीय सीरीज में अपने प्रदर्शन के बाद अच्छी स्थिति हासिल की है।

Updated on:
19 Feb 2025, 2:48 PM IST
Published on: