24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Champions Trophy 2025: विवाद के बाद बैकफुट पर PCB, पाकिस्तान में लगाया गया भारत का राष्ट्रीय ध्वज

Indian National Flag in Pakistan: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पीसीबी ने कराची स्‍टेडियम में भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज नहीं लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि टूर्नामेंट से ठीक पहले पीसीबी बैकफुट पर आया और चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्‍सा लेने वाले सभी देशों के साथ तिरंगा भी लगा दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Feb 2025, 10:54 AM IST

Indian National Flag in Pakistan: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज अब से कुछ ही देर में होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले पीसीबी ने कराची के स्‍टेडियम में टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेने वाले सभी देशों के राष्‍ट्रीय ध्‍वज तो लगाए, लेकिन भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज नहीं लगाकर विवाद खड़ा कर दिया। नियमानुसार, टीम इंडिया के मैच भले ही दुबई में होने हैं, लेकिन भारत का झंडा कराची में भी लगना चाहिए था। इसे भूल कहें या पीसीबी ने जानबूझकर ऐसा किया, ये अलग बात है। सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद पीसीबी ने गलती सुधारते हुए अब कराची में भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज लगा दिया है।

पीसीबी की जमकर हुई आलोचना

दरअसल, तिरंगा विवाद उस वीडियो के सामने आने के बाद खड़ा हुआ था, जिसमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे दिखाई दे रहे थे, लेकिन भारतीय ध्वज तिरंगा नहीं दिखा था। वीडियो में दिखा कि स्टेडियम में कथित तौर पर भारतीय ध्वज नहीं फहराया गया। जिसके बाद से पीसीबी की आलोचना की गई कि वह देश में चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेलने से इनकार करने पर भारत के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहा है।

'पाकिस्तान में खेलने वाले देशों के झंडे ही स्टेडियमों में फहराए'

सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का शिकार होने के बाद पीसीबी ने कहा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान में खेलने वाले देशों के झंडे ही स्टेडियमों में फहराए गए हैं। पीसीबी के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान अपने मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आ रहा है। कराची के नेशनल स्टेडियम, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में उन देशों के झंडे फहराए गए हैं, जो उक्त स्थलों पर खेलने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Champions Trophy के उद्घाटन मैच से पहले बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन, इस स्‍टार पेसर का खेलना मुश्किल

'बांग्लादेश का झंडा भी नहीं लगाया'

जब पूछा गया कि कराची और लाहौर स्टेडियम में भारत, बांग्लादेश और अन्य भाग लेने वाले देशों के झंडे क्यों नहीं थे, तो सूत्र ने कहा कि भारतीय टीम दुबई में अपने मैच खेलने जा रही है। दूसरी बात, बांग्लादेश की टीम अभी तक पाकिस्तान नहीं पहुंची है और दुबई में भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसलिए उनके झंडे नहीं फहराए गए हैं और अन्य देश, जो यहां आ चुके हैं और पाकिस्तान में खेलेंगे, उनके झंडे स्टेडियम में हैं।

स्‍टेडियम के अंदर लगाया गया तिरंगा

सूत्र ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि पीसीबी को इस पर आधिकारिक बयान देने की भी जरूरत है। यह स्पष्ट है कि यह विवाद बिना तथ्यों के बनाया गया है और इसका उद्देश्य फर्जी खबरों के जरिए मेजबान पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाना है। बता दें कि भारतीय टीम की जर्सी पर दुबई में खेलने के बावजूद मेजबान पाकिस्तान का नाम लिखा है। हालांकि, स्टेडियम के ऊपर भारत का राष्‍ट्र ध्‍वज नहीं है, क्योंकि उसके मुकाबले दुबई में होंगे। ऐसे में स्टेडियम के अंदर भारत का राष्‍ट्र ध्‍वज लगाया गया है।