क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने से भारत को मिला फायदा, ICC वनडे रैंकिंग में पहुंचा नंबर 3 पर

भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती है। सीरीज को जीतने के बाद भारतीय टीम को आईसीसी वनडे रैकिंग में फायदा पहुंचा है और भारतीय टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने इस मामले में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2022, 7:58 PM IST
rohit_sharma_t20_india.png
Team India

ICC ODI Ranking Men: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के कारण भारतीय टीम को पुरूष आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत के अब 109 रेटिंग पॉइंट हो गए है। और वह तीसरे स्थान पर मौजूद है। पहले स्थान पर 128 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड और 121 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर इंग्लैंड बना हुआ है। वहीं चौथे स्थान पर पाकिस्तान और पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है।

इंग्लैंड के खिलाफ जीती थी ऐतिहासिक सीरीज

बीते रविवार को भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीतकर, इतिहास रच दिया था। इस जीत के हीरो रहे भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जिन्होंने, फाइनल मुकाबले में 125 रनों की शानदार पारी खेली।

यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज क्रिकेटर दिनेश रामदीन ने किया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान


इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 71 रन और 4 विकेट निकालकर अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन किया। वहीं भारतीय टीम की मैनचेस्टर के मैदान पर यह 39 सालों बाद जीत थी। साथ ही भारतीय टीम ने पिछले 8 सालों में पहली बार इंग्लैंड की धरती पर लिमिटेड ओवर की सीरीज जीती है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने से भारत को कुछ और अंको का फायदा पहुंचा था। आईसीसी वनडे मैन रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही टीम इंडिया को 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम और कुछ और रेटिंग प्वाइंट हासिल करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने की वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

Updated on:
18 Jul 2022, 7:58 PM IST
Published on: