क्रिकेट

आईसीसी वनडे रैकिंग: विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप 3 में, श्रीलंका के खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी की वनडे रैकिंग में 18वें नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजों में टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह को 1 अंक का नुकसान हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2021, 10:43 AM IST
virat_and_rohit.png

आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे रैकिंग की सूची जारी हो गई है। इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ही दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टॉप 10 में जगह बनाने में सफल हुए। इन दोनों के अलावा टीम इंडिया का कोई अन्य बल्लेबाज टॉप 10 में नहीं है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी की वनडे रैकिंग में 18वें नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजों में टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह को 1 अंक का नुकसान हुआ है।

कोहली दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। कोहली 857 रेटिंग प्वाइंटस के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वह पाकिस्तान के बाबर आजम से अब आठ अंक ही पीछे हैं, जिन्होंने हाल में दक्षिण दौरे पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं आलराउंडरों की लिस्ट में टीम इंडिया के वींद्र जडेजा नौवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 396 अंकों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 295 अंकों के दूसरे नंबर पर हैं।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
इन दिनों बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस वनडे सीरीज के शुरूआती दोनों मैच बांग्लादेश ने जीते हैं और सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी रैंकिंग को अपडेट किया है। इसमें बांग्लादेश के खिलाड़ियों को फायदा हुआ हैं। वहीं श्रीलंकाई खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ा है।

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह को हुआ नुकसान
वहीं गेंदबाजों की बात करें तो आईसीसी की अपडेटेड लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को 1 अंक का नुकसान हुआ ह। बुमराह 690 रेटिंग प्वाइंट के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह चौथे स्थान पर थे। वहीं टॉप 10 से बाहर रहने वाले बांग्लादेश टीम के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने कई अंकों के साथ लंबी छलांग मारी है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट 737 अंकों के साथ टॉप पर हैं। बांग्लादेश के आफ स्पिनर मेहदी हसन 725 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Updated on:
27 May 2021, 10:43 AM IST
Published on: