क्रिकेट

ICC ODI Rankings: गुरबाज को हुआ शतकीय पारी से फायदा, रैंकिंग में श्रेयस अय्यर तीन स्थान नीचे

ICC ODI Rankings: धर्मशाला में खेले गए भारत-अफगानिस्तान वनडे के बाद जारी ICC रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है, जबकि अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने बड़ी छलांग लगाई है।
2 min read
Jun 17, 2026
Shreyas Iyer Captaincy record
भारतीय टी20 कप्‍तान श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: IANS)

ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को मेंस खिलाड़ियों की नई वनडे रैंकिंग जारी की। इस अपडेट में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है, जबकि अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को बड़ा फायदा मिला है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे का असर ताजा रैंकिंग में साफ दिखाई दिया। इस मैच में श्रेयस अय्यर सिर्फ 12 रन बना सके थे। इसके चलते वह तीन स्थान नीचे खिसककर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने इसी मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। उनकी इस पारी का फायदा रैंकिंग में भी मिला और वह छह स्थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए।

कोहली-कोहली टॉप 5 पर काबिज

भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वह फिटनेस कारणों से अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान रोहित शर्मा चौथे, शुभमन गिल पांचवें और केएल राहुल नौवें स्थान पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। बल्लेबाज तौहीद ह्रदय तीन मैचों में 154 रन बनाने के बाद सात स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों में राशिद खान ने मारी बाजी

गेंदबाजों की रैंकिंग में बांग्लादेश के शोरीफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा फायदा उठाया। उन्होंने आखिरी वनडे में छह विकेट लिए और 10 स्थान की छलांग लगाकर 18वें नंबर पर पहुंच गए। मुस्तफिजुर रहमान 12 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें और तस्कीन अहमद पांच स्थान ऊपर बढ़कर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ ने भी शानदार प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए वनडे गेंदबाजों की सूची में 42 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है। वह अब 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति लगभग स्थिर रही, लेकिन श्रेयस अय्यर की गिरावट और गुरबाज की उछाल चर्चा में आ गई है।

Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान