17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2009, 2018, 2022 और अब 2026, सिर्फ चार बार ODI के इतिहास में सबसे कम ओवर में बने 300 रन

Fewest overs to 300 batting 1st in ODIs: भारत ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ लखनऊ में महज 35.5 ओवर में 300 का आंकड़ा पार किया है। यह सबसे कम ओवर में बनाया गया, चौथा 300 का स्‍कोर है, जो सबसे कम ओवर में आया है।

1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 17, 2026

Fewest overs to 300 batting 1st in ODIs

एक-दूसरे को शतक की बधाई देते शुभमन गिल और ईशान किशन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Fewest overs to 300 batting 1st in ODIs: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में शुभमन गिल और ईशान किशन के शतकों की बदौलत टीम इंडिया विशाल स्‍कोर की ओर बढ़ रही है। इस मैच में भारत ने महज 35.5 ओवर में 300 के आंकड़े को छूआ है, जो वनडे इंटरनेशनल में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चौथी बार है। जब सबसे कम ओवर में 300 रन बने हैं।

भारत ने तीन बार सबसे कम ओवर में छुआ 300 रन का आंकड़ा

भारत ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ महज 35.5 ओवर में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 रनों का आंकड़ा छूआ है। इससे पहले वह 2009 में श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 34.1 ओवर में तो 2022 में बांग्‍लादेश के खिलाफ चटगांव में 35.4 ओवर में 300 के स्‍कोर तक पहुंचा था। हालांकि इस मामले में इंग्‍लैंड की टीम शीर्ष पर है, जब वह 2018 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में सिर्फ 33.1 ओवर में इस जादुई आंकड़े तक पहुंच गई थी।

ODI में पहले बैटिंग करते हुए सबसे कम ओवर में 300 रन

रैंकटीम300 रन पूरे करने में लगे ओवरविपक्षी टीमस्थानवर्ष
1इंग्लैंड33.1 ओवरऑस्ट्रेलियानॉटिंघम2018
2भारत34.1 ओवरश्रीलंकाराजकोट2009
3भारत35.4 ओवरबांग्लादेशचटगांव2022
4भारत35.5 ओवरअफगानिस्तानलखनऊ2026*

ईशान किशन सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी

बता दें कि ईशान किशन ने सबसे कम पारियों में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्‍ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। ईशान ने ये कमाल 26 पारियों में किया है। इस लिस्ट में शुभमन गिल (19 पारियां) शीर्ष पर हैं। जबकि, विराट कोहली और शिखर धवन ने 24-24 पारियों में ये कारनामा किया है। नवजोत सिंह सिद्धू और श्रेयस अय्यर भी 25-25 पारियों में अपने 1,000 रन पूरे कर चुके हैं।

ODI में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 150 रन

रैंकखिलाड़ीगेंदेंविपक्षी टीमस्थानवर्ष
1ईशान किशन103बांग्लादेशचटगांव2022
2विराट कोहली106श्रीलंकातिरुवनंतपुरम2023
3शुभमन गिल108अफगानिस्तानलखनऊ2026*
4वीरेंद्र सहवाग112वेस्टइंडीजइंदौर2011
5रोहित शर्मा117वेस्टइंडीजगुवाहाटी2018