क्रिकेट

PCB ने BCCI के खिलाफ पांच सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का किया था दावा, ICC ने किया खारिज

भारत पाकिस्तान के बीच सीरीज ना होने के चलते बीसीसीआई पर करोड़ों रुपए का मुकदमा दायर करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी के तगड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने पाकिस्तान के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें उसने भारतीय बोर्ड यानी बीसीसीआई से 70 मिलियन डॉलर यानी करीब साढ़े पांच सौ रुपए के हर्जाने की मांग की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 4:58 PM IST
bcci
PCB ने BCCI के खिलाफ पांच सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का किया था दावा, ICC ने किया खारिज

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा दाखिल किए मामले को खारिज कर दिया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी की विवाद समाधान समिति के डिसप्यूट पैनल द्वारा इस मामले को यह कहकर खारिज किया गया है कि यह निर्णय उचित और अपील के योग्य नहीं था। आईसीसी के इस फैसले पर पीसीबी ने निराशा जताई है।

मिशेल बेलोफ क्यूसी की अध्यक्षता में डिसप्यूट पैनल में इंग्लिश बेरिस्टर ज़न पॉलसन और ब्लैकस्टोन चैम्बर्स की सदस्य एनाबेल बेनेट शामिल थीं। दुबई में एक से तीन अक्टूबर के बीच यह सुनवाई की गई थी। आईसीसी ने अपनी एक रिलीज में कहा, "तीन दिवसीय सुनवाई और लिखित अपीलों को देखने के बाद डिसप्यूट पैनल ने बीसीसीआई के खिलाफ पीसीबी के मामले को खारिज किया है।"

उल्लेखनीय है कि दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेलने को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन इस समझौते से इनकार करने के लिए पीसीबी ने बीसीसीआई के खिलाफ सात करोड़ अमेरिकी डॉलर के मुआवजे का दावा ठोका था। आईसीसी द्वारा इस मामले को खारिज किए जाने पर पीसीबी ने निराशा जताते हुए कहा कि बोर्ड का मानना है कि आईसीसी के डिसप्यूट पैनल का फैसला निराशाजनक और दुखदायी है। बोर्ड अब अपने हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श और परामर्श के बाद इस संबंध में अपने भविष्य के कार्यवाही का निर्धारित करेगा। आईसीसी ने पहले कहा था कि डिसप्यूट पैनल द्वारा लिया गया फैसला अंतिम होगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
क्रिस लिन से पहले भी डोपिंग में फंस चुके हैं ये 5 बड़े क्रिकेटर, झेल चुके हैं 12 महीने का बैन

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?