25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर भड़की हसीन जहां, शमी के खिलाफ सोशल साईट पर लिख दी ये बात, बोलीं….

शमी की पत्नी हसीन जहां अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शमी के खिलाफ लिख रहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 17 Nov 2018, 5:05 PM IST

moradabad

फिर भड़की हसीन जहां, शमी के खिलाफ सोशल साईट पर लिख दी ये बात, बोलीं....

अमरोहा: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी में तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही। दोनों में रिश्तों की कड़वाहट इस कदर भर गयी है कि अब शमी की पत्नी हसीन जहां अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शमी के खिलाफ लिख रहीं हैं। हसीन जहां ने शमी को युवाओं का रोल मॉडल बताये जाने पर आपत्ति दर्ज करवाई है और कहा कि एक दिन घमंड जरुर दूर होगा। अगर कानून से इन्साफ नहीं मिला तो खुदा जरुर इन्साफ करेगा।

VIDEO: किन्नरों ने 2019 में इन्हें प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प, इस पूजा में मांगेंगे दुआ

गांव आये हैं शमी

यहां बता दें कि अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी फिलहाल वक्त अपने गृह जनपद में आए हुए हैं। बीते बुधवार को यहां उन्होंने एक स्कूली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया था। वक्ताओं ने तब उन्हें युवाओं के लिए रोल मॉडल कहा था। शमी की पत्नी हसीन जहां ने गुरुवार को इस पर पलटवार किया। सोशल मीडिया पर मैसेज जारी कर शमी पर गंभीर आरोप लगाए।

Special Interview: लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम कर रहे राजन श्रीवास्तव, देखें वीडियो

मार्च से हुआ विवाद

शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच में इस साल मार्च तब विवाद की शुरुआत हुई थी जब हसीन जहां ने अचानक मीडिया के सामने कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए शमी को कटघरे में खड़ा किया था। दूसरी लड़कियों से सम्बन्ध के साथ शमी पर मैच फिक्सिंग जैसा संगीन आरोप भी लगाया था।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के नाम पर पैसे लेने वाले फर्जी एनजीअो का पर्दाफाश- देखें वीडियो

पत्नी है मॉडल

पेशे से मॉडल और चीयरलीडर रह चुकीं हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अन्य महिलाओं से रिश्ते रखने जैसे कई आरोप लगाए थे। मामला इतना गंभीर हो गया था कि बीसीसीआई ने शमी को अनुबंध देने से भी इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में हुई जांच में शमी को क्लीन चिट मिल गयी थी।