क्रिकेट

वर्ल्डकप के बाद संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मिला बड़ा इनाम, वरुण चक्रवर्ती का हो गया घाटा

ICC T20I Player Rankings 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद ICC रैंकिंग में तहलका मच गया है। जहां संजू सैमसन ने महज 5 मैचों के दम पर लंबी छलांग लगाई, वहीं भारत के टॉप गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। जानिए कौन बना है अब दुनिया का नया नंबर-1 और कहां पहुंचे हार्दिक-बुमराह...

2 min read
Mar 11, 2026
ICC T20I Player Rankings 2026 (Photo - @indiancricketteam)

ICC T20 Ranking, T20 World Cup 2026 Ranking: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ICC ने नई रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ दिख रहा है, लेकिन गेंदबाजी में एक बड़ा उलटफेर भी हुआ है। यहां भी भारतीय खिलाड़ियों का ही दबदबा बरकरार नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप नहीं, गौतम गंभीर ने बताया कि इस फॉर्मेट की ट्रॉफी के लिए बेचैन है उनका दिल!

संजू सैमसन का धमाका

संजू सैमसन को 2026 के इस वर्ल्ड कप में केवल 5 मैच खेलने का ही मौका मिला जिसमें भी उन्होंने कुल 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने रैंकिंग में 18 पायदान की लंबी छलांग लगाई और अब वह 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वरुण चक्रवर्ती को नुकसान

पूरे वर्ल्ड कप में 14 विकेट लेने के बावजूद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है। अब अफगानिस्तान के राशिद खान दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं, और वरुण दूसरे नंबर पर खिसक गए। जबकि पिछले एक हफ्ते से कोई मैच न खेलने के बावजूद राशिद 753 अंकों के साथ नंबर-1 बन गए हैं।

नंबर 1 और 2 पर भारतीय बल्लेबाज

वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों की जीत का इनाम भारतीय बल्लेबाजों को मिला है। दुनिया के टॉप-2 टी20 बल्लेबाज अब भारत से ही हैं। अभिषेक शर्मा 875 अंकों के साथ पहले पायदान पर बरकरार हैं, वहीं ईशान किशन टूर्नामेंट में 317 रन बनाने के बाद 871 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक और उनके बीच सिर्फ 4 अंकों का फासला है। शिवम दुबे 4 पायदान चढ़कर 27वें नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के फिन एलन ने सेमीफाइनल में 33 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाया था, जिससे वह 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ICC T20I रैंकिंग: टॉप 5 खिलाड़ियों की सूची

रैंक (Position)बल्लेबाज (रेटिंग)गेंदबाज (रेटिंग)ऑलराउंडर (रेटिंग)
01अभिषेक शर्मा (875)राशिद खान (753)सिकंदर रज़ा (328)
02ईशान किशन (871)वरुण चक्रवर्ती (740)हार्दिक पांड्या (299)
03साहिबज़ादा फरहान (848)अबरार अहमद (736)सईम अयूब (275)
04फिल साल्ट (792)आदिल रशीद (721)दीपेंद्र सिंह ऐरी (244)
05पथुम निसांका (766)कॉर्बिन बॉश (704)अज़मतुल्लाह ओमरज़ई (241)

जसप्रीत बुमराह का जलवा

फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' (4/15) बनने वाले बुमराह एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने भी टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए थे। वहीँ अक्षर पटेल को भी 6 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 17वें नंबर पर हैं।

ऑलराउंडर्स रैंकिंग

ऑलराउंडर्स की रेस में भी भारतीय सितारों का जलवा है। हार्दिक पंड्या 299 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के दूसरे नंबर के ऑलराउंडर बन गए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा अभी भी 328 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीँ न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर 9वें और इंग्लैंड के विल जैक्स 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Also Read
View All

अगली खबर