क्रिकेट

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: जडेजा, पंत फिसले, कोहली चौथे नंबर पर बरकरार

वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर एक बार फिर ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा फिसलकर बेन स्टोक्स के साथ संयुक्त दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2021, 6:27 PM IST
viratr_kohli.jpg

नई दिल्ली। डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) के वक्त जारी की गई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) दुनिया के नंबर-1 ऑल राउंडर बने थे। लेकिन अब ताजा जारी की कई टेस्ट रैंकिंग में जडेजा फिसलकर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (Ben stokes) के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर (jensen holder) एक बार फिर ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।

377 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर फिसले जडेजा
जडेजा 377 रेटिंग अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे और होल्डर 384 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishbha Pant) 752 अंकों के साथ फिसलकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में सातवें जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 759 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं। पंत और रोहित के अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) 812 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

टॉप 10 खिलाड़ियों में 3 भारतीय
भारत ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में से तीन स्थान लिए हैं जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में भारत का एक गेंदबाज और ऑलराउंडर रैंकिंग में दो खिलाड़ी शामिल हैं। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 865 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

केन विलियमसन बने नंबर-1
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था, वह 901 रेटिंग अंकों के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर आ गए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है जो 891 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

Published on: