30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसीसीआई ने इन 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की

अब तक सिर्फ 4 क्रिकेटरों को ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिले हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 Jun 2021, 2:48 PM IST

bcci.png

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केन्द्र सरकार को खेल रत्न के लिए 2 और अर्जुन पुरस्कार के लिए 3 खिलाड़ियों के नाम भेजे हैं। बीसीसीआई ने खेज रत्न और अर्जुन पुरस्कारोें के लिए सरकार को जो नाम भेजे हैं, उनमें एक महिला खिलाड़ी का नाम और 4 पुरुष खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। केन्द्रिय खेल मंत्रालय ने हाल ही नए खेल पुरस्कारों के लिए नाम मांगे थे। पुरस्कार के लिए भेजे गए नामों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का भी नाम शामिल है।

बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों के नाम भेजे
खेल रत्न के लिए बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष टेस्ट टीम के दिग्गज खिलाड़ी आर. अश्विन और भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज के नाम भेजे हैं। वहीं अर्जुन पुरस्कारों के लिए शिखर धवन, टीम इंडिया के ओपनर के.एल राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम केन्द्र सरकार को भेजे हैं। शिखर धवन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। हालांकि केन्द्र सरकार को भेजे गए नाम प्रस्तावित हैं। खेल पुरस्कारों की कमेटी तय करेगी कि क्या ये खिलाड़ी इन पुरस्कारों के योग्य हैं?

यह भी पढ़ें— BCCI ने लिया बड़ा फैसला: 2025 में चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी के लिए बोर्ड लगाएगा बोली

नामांकन भेजने की तारीख बढ़ाई
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये नामांकन भेजने की समय सीमा एक सप्ताह के लिये बढाकर पांच जुलाई तक कर दी है। पहले राष्ट्रीय खेल महासंघों को पहले 28 जून तक नामांकन भेजने थे। इस बारे में खेल मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा कि नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 जून 2021 से बढाकर पांच जुलाई 2021 कर दी गई है। 29 नवंबर को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर इन खेल पुरस्कारों को दिया जाता है। हालांकि, इससे पहले एक लंबी प्रक्रिया इन पुरस्कारों के लिए चलती है।

यह भी पढ़ें—वनडे क्रिकेट में 22 साल पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज

अभी तक 4 क्रिकेटरों को मिला राजीव गांधी खेल रत्न
अगर मिताली राजल को खेज रत्न पुरस्कार मिलता है तो वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर होंगी। वहीं अब तक सिर्फ 4 क्रिकेटरों को ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिले हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। तेंदुलकर को वर्ष 1998, धोनी को 2007 में, विराट को 2018 में और रोहित को 2020 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।