नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के टॉप 3 अमीर क्रिकेटर्स में से हैं। यह तीनों ही महीने के करोड़ों रुपए कमाते हैं और शानदार लग्जरी लाइफ जीते हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में विराट कोहली करीब 200 करोड़ रुपए की सालाना कमाई के साथ दुनिया सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, लेकिन आपको पता है कि एक खिलाड़ी ऐसा भी जिन्होंने केवल एक दिन में ही कोहली (Virat Kohli) की सलाना कमाई से करीब तीन गुना अधिक रुपए कमा डाले। दरअसल, हम बात करें हैं अमरीका के प्रोफेशनल बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर (Floyd Mayweather) की जो 4 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।