क्रिकेट

U19 WC: दिखा बल्लेबाजी का दम, धवन-उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ कोहली संग इस क्लब में शामिल हुए पृथ्वी शॉ

अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 328 रनों का स्कोर खड़ा किया।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2018, 11:45 AM IST
prithvi shaw

नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2018 के पहले ही मैच में भारतीय युवाओं ने अपना रंग बिखेड़ दिया। तीन बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन रही आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा की। भारतीय टीम की ओर से कप्तान पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 रनों की पारी खेली। पारी की शुरुआत करने आए कप्तान पृथ्वी और मंजोत कालरा की सलामी जोड़ी ने भारत को ठोस शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी हुई।

भारत की ओर से 3 अर्धशतक लगे
मैच में भारत की ओर से तीन अर्धशतक लगे। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी और मंजोत के बाद शुभमान गिल में भी अपना अर्धशतक पूरा किया। पृथ्वी 100 गेदों में 94 रन बना कर आउट हुए। जबकि मंजीत कालरा ने 99 गेंदों में 86 रनों की आकर्षक पारी खेली। पृथ्वी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे शुभमान गिल ने 54 गेंदों में 63 रनों की तेज पारी खेली।

ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ा
कप्तान पृथ्वी और दूसरे सलामी बल्लेबाज मंजोत की सलामी जोड़ी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों के सर्वाधिक रन जोड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 180 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। इससे पहले सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी के पास था। उथप्पा और धवन ने पहले विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी निभाई थी।


कोहली संग इस क्लब में शामिल हुए पृथ्वी
मैच में पृथ्वी बेशक शतक बनाने से चूक गए हो, लेकिन वे सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों की खास क्लब में शामिल हो गए। पृथ्वी इस क्लब में चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में उनमुक्त चंद पहले नंबर पर हैं। यह पृथ्वी का पहला मैच था। आगे के मैचों में वे इस क्लब में अपनी रैंकिंग सुधार सकते हैं।

U19 WC में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान:

- साल 2012, उनमुक्त चंद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रन
- साल 2008, विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 रन
- साल 1998, अमित पगनिस इंग्लैंड के खिलाफ 99 रन
- साल 2017, पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रन

Published on: