क्रिकेट

महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव प्रसारण की डिटेल्स

Womens T20 World Cup 2023 : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज 10 फरवरी शुक्रवार से हाेने जा रहा है। पहला मुकाबला केप टाउन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से खेला जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल और कहां उठा सकते हैं लाइव मैचाें का लुत्फ?

2 min read
महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज से, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव प्रसारण की डिटेल्स।

Womens T20 World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका में आज 10 फरवरी से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हाेने जा रहा है। पहला मुकाबला केप टाउन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, भारत की बात करें तो उसका पहला मैच 12 फरवरी को पाकिस्तान से शाम 6.30 बजे से केप टाउन में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच हुए अब तक के 13 टी-20 मैच में से 10 भारत तो तीन पाकिस्तान जीता है।


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के तहत 17 दिन में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। 26 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईसीसी ने पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप बनाए हैं। यानी कुल 10 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप अन्य चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।

दोनों ग्रुप्स में टॉप रहने वाली दो-दो टीमों सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। ग्रुप ए में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका है। वहीं, ग्रुप बी में भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

10 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका वर्सेज श्रीलंका (केप टाउन में रात 10.30 बजे से)

11 फरवरी - इंग्लैंड वर्सेज वेस्टइंडीज (पार्ल में शाम 6.30 बजे से)

11 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया वर्सेज न्यूजीलैंड (पार्ल में रात 10.30 बजे से)

12 फरवरी - भारत वर्सेज पाकिस्तान (केप टाउन में शाम 6.30 बजे से)

12 फरवरी - बांग्लादेश वर्सेज श्रीलंका (केप टाउन में रात 10.30 बजे से)

13 फरवरी - आयरलैंड वर्सेज इंग्लैंड (पार्ल में शाम 6.30 बजे से)

13 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका वर्सेज न्यूजीलैंड (पार्ल में रात 10.30 बजे से)

14 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया वर्सेज बांग्लादेश (गेकेबेरा में रात 10.30 बजे से)

15 फरवरी - भारत वर्सेज वेस्टइंडीज (केप टाउन में शाम 6.30 बजे से)

15 फरवरी - आयरलैंड वर्सेज पाकिस्तान (केप टाउन में रात 10.30 बजे से)

16 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया वर्सेज श्रीलंका (गेकेबेरा में शाम 6.30 बजे से)

यह भी पढ़े - क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने पहले भारतीय कप्तान

17 फरवरी - बांग्लादेश वर्सेज न्यूजीलैंड (केप टाउन में शाम 6.30 बजे से)

17 फरवरी - आयरलैंड वर्सेज वेस्टइंडीज (केप टाउन में रात 10.30 बजे से)

18 फरवरी - भारत वर्सेज इंग्लैंड (गेकेबेरा में शाम 6.30 बजे से)

18 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका वर्सेज ऑस्ट्रेलिया (गेकेबेरा में रात 10.30 बजे से)

19 फरवरी - पाकिस्तान वर्सेज वेस्टइंडीज (पार्ल में शाम 6.30 बजे से)

19 फरवरी - न्यूजीलैंड वर्सेज श्रीलंका (पार्ल में रात 10.30 बजे से)

20 फरवरी - भारत वर्सेज आयरलैंड (गेकेबेरा में शाम 6.30 बजे से)

21 फरवरी - इंग्लैंड वर्सेज पाकिस्तान (केप टाउन में शाम 6.30 बजे से)

21 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका वर्सेज बांग्लादेश (केप टाउन में रात 10.30 बजे से)

23 फरवरी - पहला सेमीफाइनल (केप टाउन में शाम 6.30 बजे से)

24 फरवरी - दूसरा सेमीफाइनल (केप टाउन में शाम 6.30 बजे से)

26 फरवरी - फाइनल (केप टाउन में शाम 6.30 बजे से)

यहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देखा जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल आदि पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़े - जडेजा पर बॉल टेंपरिंग का आरोप, मैच रेफरी ने कप्तान रोहित और टीम मैनेजर को किया तलब

Published on:
10 Feb 2023 03:47 pm
Also Read
View All
IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11