क्रिकेट

Womens World Cup 2025 Points Table Update: ऑस्ट्रेलिया समेत 2 टीमों को मिला सेमीफाइनल का टिकट तो मुश्किल में फंसा भारत, जानें पूरे समीकरण

ICC Womens World Cup 2025 Points Table Update: महिला वर्ल्‍ड कप 2025 में शनिवार को न्‍यूजीलैंड बनाम पाकिस्‍तान मैच बारिश से धुल गया। इसके बाद साउथ अफ्रीका को भी सेमीफाइनल का टिकट मिल गया है, लेकिन भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम इंडिया अब कैसे क्‍वालीफाई कर पाएगी? आइये आपको भी बताते हैं।

2 min read
Oct 19, 2025
आईसीसी महिला वर्ल्‍ड कप 2025 की ट्रॉफी के साथ सभी टीमों की कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricketworldcup)

ICC Womens World Cup 2025 Points Table Update: आईसीसी महिला वर्ल्‍ड कप 2025 में सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण अब रोचक हो गए हैं। टूर्नामेंट में शनिवार को न्‍यूजीलैंड बनाम पाकिस्‍तान का मुकाबला बारिश से धुल गया, जिसके बाद साउथ अफ्रीका को भी सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर गई है। जबकि ऑस्‍ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान का मैच के रद्द होने से भारत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आइये इस मैच के बाद पॉइट्स टेबल के साथ अब भारतीय महिला टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें

IND-W vs ENG-W Match Preview: इंग्लैंड पर जीत से कम मंजूर नहीं, एक हार बिगाड़ेगी भारत का खेल

दो स्‍थानों के लिए तीन दावेदार

महिला वर्ल्‍ड कप की पॉइंट्स टेबल में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पांच में से चार जीत और एक बेनतीजा मैच के साथ 9 अंक लेकर सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर चुकी है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने भी पांच में से चार जीत के साथ 8 अंक लेकर आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। अब सेमीफाइनल के सिर्फ दो स्‍थान शेष हैं, जिनके लिए इंग्‍लैंड, भारत और न्‍यूजीलैंड तीन सबसे बड़े दावेदार हैं।

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

टीम इंडिया चार मैचों में दो हार, दो जीत के बाद 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। अब उसके तीन मैच इंग्‍लैंड, न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश से हैं। उसे यहां से सेमीफाइनल में क्‍वालीफाई करने के लिए के लिए तीन में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। इस तरह वह 8 अंक के साथ आसानी से क्‍वालीफाई कर सकती है। अगर भारत दो मैच हार जाता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

ICC Womens World Cup 2025 Points Table

टीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट
ऑस्‍ट्रेलिया (Q)540019+1.818
साउथ अफ्रीका (Q)541008-0.440
इंग्‍लैंड430017+1.864
भारत422004+0.682
न्‍यूजीलैंड512024-0.245
बांग्‍लादेश514002-0.676
श्रीलंका503022-1.564
पाकिस्‍तान503022-1.887

आज भारत बनाम इंग्‍लैंड मैच

आईसीसी महिला विश्‍व कप 2025 में आज 19 अक्टूबर को 20वां बेहद अहम मुकाबला भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेला जाना है। इंदौर के होल्‍कर क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। क्रिकेट फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं, टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर उपलब्‍ध होगा।

ये भी पढ़ें

ICC Women’s ODI World Cup 2025: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश से धुला, इन दो टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
Also Read
View All