क्रिकेट

SA W vs BAN W: साउथ अफ्रीका की बांग्लादेश पर जीत से पॉइंट्स टेबल में भारत को बड़ा झटका, खिसककर इस नंबर पर पहुंची

Women's World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में सोमवार को साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज करते हुए तीसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। उसकी इस जीत से भारत को बड़ा झटका लगा है।

less than 1 minute read
Oct 14, 2025
Women's World Cup 2025 Points Table
बांग्‍लादेश को हराने की खुशी मनाती साउथ अफ्रीका की टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

ICC Women's World Cup 2025 Points Table Update: महिला वर्ल्ड कप 2025 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सेमीफाइनल के लिए उठापटक तेज होती जा रही है। इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सोमवार को विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में तीन विकेट से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की जीत से महिला विश्व कप की पॉइंट्स टेबल में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइये आपको भी बताते हैं कि अब कौन सी टीम कौन से स्थान पर है?

भारत एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर पहुंचा

महिला वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों में 3 जीत और एक बेनतीजा मैच के बाद 7 अंक और +1.353 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर काबिज है। वहीं, इंग्‍लैंड अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक और +1.864 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंक और -0.618 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। जबकि भारत 4 में से 2 जीत और 2 मैच हारकर 4 अंक और +0.682 के नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

ICC Womens World Cup 2025 Points Table

टीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट
ऑस्‍ट्रेलिया430017+1.353
इंग्‍लैंड330006+1.864
साउथ अफ्रीका 431006-0.618
भारत422004+0.682
न्‍यूजीलैंड312002-0.245
बांग्‍लादेश413002-0.263
श्रीलंका302011-1.526
पाकिस्‍तान303000-1.887

आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज 14 अक्टूबर को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.00 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं। वहीं, टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।

Published on:
14 Oct 2025 07:44 am
Also Read
View All
IND vs SA Playing 11: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेपॉक के 39 साल के ODI इतिहास में पहला बेस्‍ट बॉलिंग फिगर, प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तोड़े रवि रामपॉल और आकिब जावेद के रिकॉर्ड

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा की ‘खतरनाक’ गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान 218 पर ढेर, हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ा शतक

IND vs AFG 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर श्रीनाथ-बुमराह के क्लब में हुए शामिल

बिना फिटनेस टेस्ट के विराट कोहली को नहीं मिलेगी टीम में एंट्री! इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए हार्दिक ने भी शुरू की ट्रेनिंग