20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना फिटनेस टेस्ट के विराट कोहली को नहीं मिलेगी टीम में एंट्री! इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए हार्दिक ने भी शुरू की ट्रेनिंग

विराट फिलहाल लंदन में रिहैब कर रहे हैं। कोहली बहुत जल्द अपनी फिटनेस जांच के लिए बीसीसीआई सीओई में रिपोर्ट करेंगे। फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद विराट को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 20, 2026

virat kohli

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (फोटो- IANS)

India vs England ODI series: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद भारत इंग्लैंड से वनडे सीरीज खेलेगा। यह सीरीज 14 से 19 जुलाई के बीच खेली जाएगी। जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे मुक़ाबले होंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द इसकी घोषणा करेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। उनके इंग्लैंड वनडे सीरीज में खेलने की संभावना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ किया है कि टीम चयन से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट देना होगा। कोहली की फिटनेस जांच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COI) में होगी।

IPL के दौरान इंजर्ड हुए थे विराट

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ नाबाद 75 रन की पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत दिलायी थी। इसी मैच के दौरान विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इंजरी के कारण विराट को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा। उनके स्थान पर विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन को खेलने का मौका मिला और दूसरे वनडे में बेहतरीन शतक भी लगाया।

जल्द होगा कोहली का फिटनेस टेस्ट

विराट फिलहाल लंदन में रिहैब कर रहे हैं। कोहली बहुत जल्द अपनी फिटनेस जांच के लिए बीसीसीआई सीओई में रिपोर्ट करेंगे। फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद विराट को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है।

पांड्या फिलहाल हल्की ट्रेनिंग कर रहे

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बारे में खबर यह है कि उन्होंने बीसीसीआई सीओई में फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। पांड्या फिलहाल हल्की ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन अगले दो दिनों में उनकी ट्रेनिंग को धीरे-धीरे कठोर बनाया जाएगा। उनकी मेडिकल रिपोर्ट सीओई मेडिकल टीम के जरिए बीसीसीआई को देगी। उसी आधार पर चयनकर्ता इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए हार्दिक के चयन पर फैसला करेंगे। चयनकर्ता चाहते हैं कि वनडे सीरीज के पहले हार्दिक पूरी तरह फिट हो जाएं। हार्दिक का फिट होना भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगा। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में संतुलन पैदा करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग