
प्रसिद्ध कृष्णा की घटक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम मात्र 218 रन पर ढेर (photo - BCCI/X)
India vs Afghanistan, 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान ने कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी के शानदार शतक के बावजूद भारत को मात्र 219 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहले 2 मुक़ाबले जीतकर इस सीरीज को अपने नाम कर चुका है।
चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।सरे ही ओवर में पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमनुल्लाह गुरबाज को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। अफगानिस्तान को 26 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमत शाह को भी पवेलियन भेजा।
इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने इब्राहिम जादरान को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया है। जादरान का कैच भी रोहित शर्मा ने स्लिप में पकड़ा। जादरान 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान को चौथा झटका दरविश रसूली के रूप में लगा। कृष्णा ने उन्हें श्रेयस अय्यर के हाथों कैच थमाकर पवेलियन लौटाया। यह टीम 36 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो चुकी थी। यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े।
अजमतुल्लाह ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 36वीं वनडे पारी में ओमरजाई ने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया। शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंदो में 57 रन की साझेदारी की।
नबी ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगान टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए।
कृष्णा के अलावा गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से जीतने के बाद भारत ने वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अफगान टीम इस मुकाबले में सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।
Updated on:
20 Jun 2026 06:18 pm
Published on:
20 Jun 2026 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
