
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
India vs Afghanistan 3rd ODI Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी कर रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं, जिसमें मोहम्मद नबी की वापसी हो गई है। इसके अलावा अजमतुल्लाह, रहमान और फरीद मलिक की भी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। कुलदीप यादव, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को रेस्ट दिया गया है, तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। सबसे खास बात यह है कि आखिरी वनडे मुकाबले से पहले भारतीय स्क्वाड में शामिल होने वाले हर्षित राणा को मौका नहीं मिला है। पहले दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है।
इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान की टीम अपना सम्मान बचाना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम क्लीन स्वीप करके इंग्लैंड दौरे पर रवाना होना चाहेगी। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि अफगानिस्तान की टीम आज तक किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम को किसी भी मैदान पर नहीं हरा पाई है।
इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहे। उनकी जगह कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला, जहां गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव ने मौके का फायदा भी उठाया। हालांकि चोट के बाद इंटरनेशनल पिच पर वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर का बल्ला अब तक नहीं चला है।
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक।
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।
Published on:
20 Jun 2026 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
