क्रिकेट

इमाम उल हक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, रॉस टेलर, बाबर आज़म, मार्क वॉ, केन विलियमसन सभी को छोड़ा पीछे

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक (Imam-ul-haq) ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक रिकॉर्ड के मामले में रॉस टेलर, बाबर आजम और केन विलियमसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको इसके बारे में और जानकारी देते हैं
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2022, 4:05 PM IST
imam_ul_haq_odi.jpg
imam ul haq

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक (Imam ul haq) इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपा रहे हैं। अभी 12 जून को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हुई है और इस सीरीज में इमाम उल हक का बल्ला खूब गरजा है। गौरतलब है कि तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराते हुए पाकिस्तान ने क्लीन स्वीप करते हुए वनडे सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने 62 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छ'क्के भी लगाए। इस मैच अर्धशतक लगाने के बाद इमाम उल हक ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम उल हक (Imam ul haq) ने 62 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि इमाम उल हक का यह वनडे में लगातार सातवां अर्धशतक है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सातवां अर्धशतक लगाकर इमाम उल हक ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इस मामले में मार्क वॉ, क्रिस गेल, मोहम्मद यूसुफ, पॉल स्टर्लिंग, रॉस टेलर, बाबर आजम और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है, इन खिलाड़ियों ने वनडे में लगातार छह बार अर्धशतक लगाए हैं।

जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ने से 2 कदम दूर

वेस्टइंडीज के खिलाफ सातवां अर्धशतक लगाकर इमाम उल हक ने इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के ही जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने वनडे क्रिकेट में लगातार नौ पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया है। जावेद के इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। अगर इमाम-उल-हक अगले दो वनडे मुकाबले में 50 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह जावेद के खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में इमाम उल हक को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवार्ड भी मिला है।

यह भी पढ़ें - इन 3 भारतीय क्रिकेटरों के पास है प्राइवेट जेट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Updated on:
13 Jun 2022, 4:05 PM IST
Published on: