29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 भारतीय क्रिकेटरों के पास है प्राइवेट जेट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है और इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी भी कहीं ज्यादा प्रसिद्ध है। इस आर्टिकल में हम आपको तीन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास खुद के प्राइवेट जेट्स हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 13 Jun 2022, 1:43 PM IST

Private Jet

Private Jet

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि क्रिकेट (Cricket) को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो क्रिकेट से बहुत ज्यादा पैसे कमाते हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर आदि का नाम प्रसिद्ध है। क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और इनके पास बेशुमार दौलत होती है। कई खिलाड़ी महंगी बाइक और कार रखने के शौकीन होते हैं तो कई खिलाड़ियों के पास अपने खुद के प्राइवेट जेट्स भी हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास खुद के प्राइवेट जेट्स हैं इनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

यह भी पढ़ें - इन 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने की हैं 2-2 शादियां

1) सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

हमारे लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आते हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट में शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड हो जाए सचिन ने ना बनाया हो। बता दें कि सचिन तेंदुलकर भी एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं जिसकी कीमत लगभग 260 करोड रुपए है।

2) महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

हमारे लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आते हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। उन्होंने आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में भारत को चैंपियन बनाया है। साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर दो में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी एक प्राइवेट जेट के मालिक है जिसकी कीमत 260 करोड रुपए है।

3) विराट कोहली (Virat Kohli)

रन मशीन के नाम से मशहूर और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी उन क्रिकेटरों में शामिल है जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है। बता दें कि कुछ समय पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वह जेट के साथ दिख रहे थे। मीडिया खबरों के अनुसार यह फोटो उस वक्त की है जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर थी। इस प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 125 करोड रुपए है।