
India vs Pakistan U19 Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 एशिया कप 2026 के आठवें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच बेहद खास होने वाला है, क्योंकि जब मैच खत्म होगा, तब हिंदुस्तान में दिवाली का जश्न मन रहा होगा। ऐसे में इस बार क्रिकेट फैंस की तरफ से जोरदार आतिशबाजी देखने को मिल सकती है।
दोनों टीमों ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज किया। भारतीय टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराया और पाकिस्तान ने मलेशिया के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने जहां गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने 225 रन के लक्ष्य को सिर्फ 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। दोनों टीमें दिवाली के दिन सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। दोनों टीमें अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का मुकाबला 8 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच उसी ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान ने अपना पहला मैच खेला था। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत में इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर भी उपलब्ध होगी।
हर ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। ग्रुप A में जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें अंतिम 4 में पहुंचने की दावेदार हैं, तो ग्रुप B रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है। यहां श्रीलंका के साथ बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी शामिल हैं। और इन 3 में से किन्हीं 2 टीमों को ही अंतिम 4 का टिकट मिलेगा। अफगानिस्तान ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर लगभग सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर लिया है।
अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हुजैफा अहसन और हयाम खान।
आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनाल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, कुशाग्र ओझा, शाविन विनोद और आर्यन सवासानी।