क्रिकेट

राइजिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश A से होगी भारत A की टक्कर, ये गलती तोड़ सकती है सपना

Asia Cup Rising Stars 2025 के सेमीफाइनल में भारत ए का सामना बांग्लादेश ए से होगा। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में 2-2 मैच जीते थे और एक एक में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

2 min read
Nov 20, 2025
राइजिंग एशिया कप 2025 (फोटो- ACC)

India A in Rising Stars Asia Cup 2025: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज के मुकाबले में ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने वाली भारत A की टीम अब बांग्लादेश से भिड़ेगी। ग्रुप B में पाकिस्तान A से शिकस्त झेलने वाली जितेश शर्मा की अगुवाई वाली मेन इन ब्लू बांग्लादेश की धारदार गेंदबाजी से बचना चाहेगी। हालांकि हांगकांग और अफगानिस्तान A को हराने के बाद बांग्लादेश A की टीम श्रीलंका A से हार गई थी। इंडिया A के लिए अच्छी खबर ये है कि वो सेमीफाइनल में जीत के साथ जा रही है, लेकिन बांग्लादेश को आखिरी मुकाबले में हार मिली थी। इसके बावजूद टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में इन गलतियों से बचना होगा।

बांग्लादेश A ने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान A को सिर्फ 78 रन पर समेट दिया था। टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में खास नहीं रही है। वैभव सूर्यवंशी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 100 रन तक नहीं बना पाया है। नमन धीर ने 3 मैचों में 99 रन बनाए हैं तो सूर्यवंशी ने 67 की औसत से 201 रन बना दिए हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वैभव बांग्लादेश A टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार है लेकिन उन्हें दूसरी छोर से सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़ें

वर्ल्डकप में पानी पिलाकर इस खिलाड़ी ने बना लिया आलीशान बंगला, द्रविड़ की वजह से नहीं खेल पाया एक भी मैच

कुल मिलाकर बांग्लादेश A के गेंदबाजों और भारत A के बल्लेबाजों के बीच मुकाबला होने वाला है। बांग्लादेश A की टीम की सबसे बड़ी ताकत रिपन मंडल हैं, जिन्होंने हाल ही बांग्लादेश की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था और अब तक इस टूर्नामेंट में 7 विकेट चटका चुके हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट गुरजपनीत ने चटकाए हैं, लेकिन गेंदबाजी विभाग में भी वह अकेले विरोधी बल्लेबाजों से लड़ते नजर आए हैं। टीम इंडिया सेमीफाइनल में इन दोनों कमियों को सुधारकर मैदान पर उतरना चाहेगी।

भारत A की पूरी टीम

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, हर्ष दुबे, नेहाल वढेरा, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार व्यशाक, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक और अभिषेक पोरेल।

बांग्लादेश A की पूरी टीम

हबीबुर रहमान सोहन, जिशान आलम, जावेद अबरार, अकबर अली (विकेटकीपर), महिदुल इस्लाम अंकोन, यासिर अली, SM मेहरब, अबू हैदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मंडल, अरिफुल इस्लाम, तोफेल अहमद, शादिन इस्लाम और मृत्युंजय चौधरी।

Also Read
View All

अगली खबर