क्रिकेट

IND-A vs PAK-A: वैभव सूर्यवंशी की तेजतर्रार बैटिंग, भारत ने पाकिस्तान को दिया 137 रन का लक्ष्य

IND-A vs PAK-A: भारत-ए की टीम 19 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत-ए की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली।
less than 1 minute read
Nov 16, 2025
Feature image

IND-A vs PAK-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का छठा मुकाबला भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दोहा में रविवार को वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और भारत-ए को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जितेश शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारत-ए की टीम 19 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत-ए के लिए वैभव सूर्यवंशी ने बनाए सर्वाधिक रन

भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रही सही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। भारतीय बल्लेबाजों की खराब बैटिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

भारत-ए की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 28 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के संग 45 रन की पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 20 गेंद में 35 रन, हर्ष दुबे ने 15 गेंद में 19 रन, रमनदीप सिंह ने 9 गेंद में 11 रन, प्रियांश आर्य ने 9 गेंद में 10 रन की पारी खेली। सूयश शर्मा और अशुतोष शर्मा तो खाता भी नहीं खोल सके, जबकि कप्तान जितेश शर्मा ने 5 और नेहल वढेरा ने 8 रन बनाया। गुरजपनीत सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान के लिए शाहिद अजीज ने चटकाए सर्वाधिक विकेट

पाकिस्तान की तरफ से शाहिद अजीज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं साद मसूद और माज सदाकत ने 2-2 विकेट झटके, जबकि उबैद शाह अहमद दनियाल और सुफियान मुकीम ने 1-1 विकेट लिया।

Updated on:
16 Nov 2025 10:41 pm
Published on:
16 Nov 2025 10:01 pm