क्रिकेट

IND A vs SL A: पिच रिपोर्ट के दौरान फरवीज महरूफ ने बता दिया कुछ ऐसा, तिलक वर्मा ने बदल दी सेमीफाइनल की प्लेइंग 11

India A vs Sri Lanka A: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हुआ है। इस मुकाबले में तनुश कोटियन अपना डेब्यू कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 4:07 PM IST
IND vs SL Rising Star Asia Cup 2026
भारत ए बनाम श्रीलंका ए (फोटो- BCCI X )

Team India A Playing 11: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले तिलक वर्मा ने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया और एक अतरिक्त स्पिनर खिलाने का फैसला किया। भारत ए के कप्तान ने ये फैसला तब लिया, जब पिच रिपोर्ट बताने आए श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी फरवीज महरूफ ने बताया कि बीच के ओवरों में स्पिनर्स का दबदबा रहने वाला है। भारत ए की प्लेइंग में तनुश कोटियन को शामिल किया गया, जबकि प्रभसिमरन सिंह को बाहर बैठना पड़ा।

स्पिनर्स के लिए पिच मददगार!

पिच रिपोर्ट बताने आए फरवीज महरूफ ने कहा, "पहले सेमीफाइनल के लिए बेहतरीन हालात हैं। हल्की हवा चल रही है। पिच अच्छी है और धूप खिली हुई है। इसी पिच पर भारत-पाकिस्तान का मैच खेला गया था, जिसमें लगभग 600 रन बने थे। गेंद बल्ले पर तेजी से आएगी, खासकर नई गेंद। बीच के ओवरों में स्पिनरों का दबदबा रहेगा, क्योंकि पिच पर घास बहुत कम है।"

इसी पिच पर नेपाल के खिलाफ भारत-ए ने 306 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालाकि अच्छी बात ये है कि इस मैदान पर खेले गए दोनों मुकाबलों में कप्तान तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली है। भारत ए ने ग्रुप स्टेज में 3 में से 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइन में जगह बनाई है।

श्रीलंका का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में दमदार रहा है। टीम ने अब तक खेले सभी तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। विकेटकीपर बल्लेबाज निशान मदुष्का अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही पवन रत्नायके ने भी हांगकांग के खिलाफ दमदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से वानुजा साहन सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 3 मुकाबलों में 7 विकेट चटकाए हैं।

भारत-ए की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान।

श्रीलंका-ए की प्लेइंग इलेवन

लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, वानुजा साहन, विजयकांत वियास्कंथ, रविन्दु फर्नांडो, लाहिरू समराकून और गरुका संकेत।

Also Read
View All