क्रिकेट

IND vs AFG 1st T20I: तय समय पर होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला, DDCA ने की पुष्टि

India Afghanistan T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली T20 सीरीज के पहले मुकाबले की तारीख बदल सकती है। जानें BRICS सम्मेलन के चलते मैच क्यों टल सकता है।
less than 1 minute read
Sep 10, 2026
India vs Afghanistan 1st T20I
भारतीय क्रिकेट टीम (File Photo- ANI)

India vs Afghanistan: भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला T20I मुकाबला 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद DDCA को जरूरी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन दिया गया है। मैच स्थगित नहीं होगा। इसकी जानकारी दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर दी है।

इससे पहले खबर आई थी कि ब्रिक्स देशों के सम्मेलन की वजह से भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबले की तारीख में बदलाव हो सकता है। खबर थी कि दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करने में असमर्थ है। हालांकि दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि मुकाबला तय समय पर होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की मेजबानी भारत नहीं, बल्कि अफगानिस्तान करेगा। हालांकि, सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा T20I 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को होगा। तीनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंग।

Updated on:
10 Sept 2026 07:05 pm
Published on:
10 Sept 2026 06:30 pm