क्रिकेट

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया फ़ाइनल में बनाई जगह, चेज़ किया अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में जगह बना ली है। जहां वे छठा खिताब जीतने की कोशिश में 6 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेंगे।

2 min read
Feb 04, 2026
भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया (photo - BCCI)

India vs Afghanistan, Semi-Final, U19 world cup 2026: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुक़ाबले में भारत ने आरोन जॉर्ज के शानदार शतक की मदद से रिकॉर्ड 311 रनों का विशाल स्कोर आसानी से चेज़ कर इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, क्या आज चलेगा संजू सैमसन का बल्ला?

आरोन जॉर्ज का तूफानी शतक

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट खोकर इसे विशाल स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने यह मुक़ाबला आठ विकेट से अपने नाम करते हुए फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब 6 फरवरी को ख़िताबी मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जहां वे छठा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। जॉर्ज ने 104 गेंद पर 2 छक्के और 15 चौके की मदद से 115 रन बनाए। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 68 रन, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंद पर 62 रन और विहान मल्होत्रा ने 47 गेंद पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नूरिस्तानी ओमरजई ने दो विकेट झटके।

अफगानिस्तान का मजबूत स्कोर

इससे पहले अफगानिस्तान ने फैसल शिनोजादा और उजैरउल्लाह नियाजी की शतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। इस टीम को उस्मान सादात और खालिद अहमदजई की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 53 रन जुटाए।

अफगानिस्तान की बेहतरीन बल्लेबाजी

अहमदजई 39 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद फैसल शिनोजादा ने सादात के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। सादात ने 70 गेंदों में 3 चौकों के साथ 39 रन की पारी खेली। यहां से शिनोजादा ने उजैरउल्लाह नियाजी के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 गेंदों में 148 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

फैसल शिनोजादा और उजैरउल्लाह नियाजी ने जड़े शतक

शिनोजादा 93 गेंदों में 15 चौकों के साथ 110 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नियाजी ने 86 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत, 7 चौके 3 छक्के जड़ते हुए मात्र इतनी गेंद पर ठोकी फिफ्टी

Published on:
04 Feb 2026 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर