क्रिकेट

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज में बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें गौतम गंभीर-टीम मैनेजमेंट का प्लान

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है और इसकी सबसे बड़ी वजह संजू सैमसन हैं। लेकिन अगर बचे हुए दोनों मैचों में संजू का बल्ला नहीं चला, तो एशियन गेम्स के लिए ओपनिंग पार्टनर्स बदल सकते हैं।
2 min read
Sep 15, 2026
Vaibhav Suryavanshi, Abhishek Sharma and Sanju Samson
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi May Delayed International Debut in India: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा तीसरे मैच में भी उन्हें मुश्किल ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। ऐसे में भारतीय सरजमीं पर उनका इंटरनेशनल डेब्यू थोड़ा लेट हो सकता है। सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू किया था लेकिन अब तक वह भारत में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं।

डेब्यू सीरीज नहीं रही थी खास

वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू सीरीज खास नहीं रही थी। पहले 3 मुकाबलों में वह उनके बल्ले से सिर्फ 42 रन निकले थे। मैनेचेस्टर टी20 में सूर्यवंशी ने पहली बार इंटरनेशनल पिच पर कदम रखा और 14 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अगले दो मैच में भी वह 20 के आंकड़े को छूने में नाकाम रहे। इसके बाद टीम इंडिया का कांरवां जिम्बाब्वे पहुंचा, जहां पहले ही मैच में सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया और 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। अगले मैच में 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए तो तीसरे और आखिरी मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार 81 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने तीनों मुकाबले जीते और वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में प्येयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीत इतिहास रच दिया।

संजू को बाहर करने पर हुई थी गंभीर की आलोचना

पिछली सीरीज के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को अगली सीरीज से टीम की प्लेइंग 11 से बाहर करना आसान नहीं था, लेकिन टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि उन्हें बाहर बैठना पड़ा। इंग्लैंड दौरे पर 2 मैचों के बाद ही संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर करने पर गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। ऐसा नहीं था कि टीम इंडिया के ओपनर्स खराब फॉर्मे में थे और उन्हें रिप्लेस करनी की जरूरत थी। यही वजह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की जगह पहले बनती है।

जिम्बाब्वे दौरे पर संजू सैमसन नहीं गए थे, जिसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी ने तीनों मुकाबले खेले थे। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों खिलाड़ी टीम में हैं और पहला हक संजू सैमसन का बनता है। अगर अफगानिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन का बल्ला नहीं चलता है, तब एशियन गेम्स में टीम इंडिया की ओपनिंग पार्टनर्स बदल सकते हैं।

वर्ल्डकप के बाद सैमसन की फॉर्म गायब

T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब तक वर्ल्ड कप के बाद फॉर्म में नजर नहीं आए। आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों में जहां वह सिर्फ 5 रन बना पाए थे, तो वहीं इंग्लैंड दौरे पर दो मैचों में उन्होंने 28 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में वह सिर्फ 10 रन बना पाए। हालांकि, संजू सैमसन वह प्लेयर हैं, जो दबाव में निखरकर सामने आते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि दूसरे और तीसरे T20 मुकाबले में संजू सैमसन के बल्ले से बड़ी पारियां निकलेंगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 17 सितंबर को दिल्ली में ही खेला जाएगा। इसके बाद से भारतीय टीम एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना होगी, जहां टीम इंडिया को पहला मैच 28 सितंबर को खेलना है।

Updated on:
15 Sept 2026 12:40 pm
Published on:
15 Sept 2026 12:40 pm