क्रिकेट

IND vs AFG T20: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैचों का बदला समय, जानें कब शुरू होंगे मुकाबले

IND vs AFG 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली में खेला जाएगा। मैच से पहले तीनों मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है। जानें अब टॉस और पहली गेंद किस समय होगी और भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों का रिकॉर्ड कैसा रहा है।
2 min read
Sep 13, 2026
Vaibhav Suryavanshi and Abhishek Sharma
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा (फोटो- IANS)

IND vs AFG 1st T20 Match Time Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले के पहले अचानक तीनों मैचों का समय बदल दिया गया है। अब पहले यह मुकाबला 7:00 बजे शुरू होना था, लेकिन अब आधे घंटे देरी से शुरू होगा। हालांकि, इसके पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन अब टॉस 7:00 बजे होगा और मुकाबले की शुरुआत 7:30 बजे से होगी, यानी मैच की पहली गेंद अब 7:30 बजे डाली जाएगी।

अपने घर में ही मेहमान होगा भारत

इससे पहले मैच को भी स्थगित करने की बात चल रही थी, लेकिन बाद में दिल्ली पुलिस के आश्वासन के बाद डीडीसीए ने साफ कर दिया कि मैच तारीख के अनुसार ही होगा। कि भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13, दूसरा मैच 15 और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को होना है और ये तीनों मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे। हालांकि, इसकी मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है और भारतीय टीम मेहमान के तौर पर मैदान पर उतरेगी।

अब तक भारत और अफगानिस्तान के बीच 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सात में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। एक मुकाबला टाई रहा है और सुपर ओवर में भारतीय टीम को जीत मिली है, तो एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ है। अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम को क्रिकेट के मैदान पर किसी भी फॉर्मेट में नहीं हरा पाई है। ऐसे में पहली बार अफगानिस्तान की टीम टीम इंडिया को हराने और कहानी बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

अफगानिस्तान के पास इतिहास बदलने का मौका

भारतीय टीम आईपीएल के बाद और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार टी20 सीरीज अपने घर पर खेलने उतरेगी। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर सीरीज का स्वाद चखा और अब उस मोमेंटम को बनाए रखना चाहेगी। यूरोप दौरे पर कई सारी गलतियां देखने को मिली थी और नए कप्तान में खेलते हुए कॉम्बिनेशन की भी कमी नजर आई थी लेकिन जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम सही दिशा में जाती हुई नजर आ रही है।

इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ये मैच फ्री DDH के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी सीधा प्रसारित किया जाएगा।

Updated on:
13 Sept 2026 12:47 pm
Published on:
13 Sept 2026 12:47 pm