क्रिकेट

IND vs AUS : रन मशीन विराट कोहली ने बनाया महारिकॉर्ड, दुनिया में कोई नहीं आसपास

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास इस मैच में अपने होम ग्राउंड में इतिहास रचने के मौके को दूसरी पारी में भुना लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 8 रन बनाते ही एक बड़ा महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  

less than 1 minute read
रन मशीन विराट कोहली ने बनाया महारिकॉर्ड, दुनिया में कोई नहीं आसपास।

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक महारिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका था। अगर वह पहली पारी में 52 रन बनाने में कामयाब हो जाते तो कोहली दुनिया के भारत के दूसरे और सक्रिय बल्लेबाज की सूची में पहले नंबर पर काबिज हो जाते। लेकिन, पहली पारी में वह महज 8 रन से चूूक गए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 8 रन बनाते ही रनों का महारिकॉर्ड बना लिया है। अब सक्रिय बल्लेबाजों में रन मशीन के आसपास भी कोई नहीं है।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में महज 8 रन बनाते ही विराट कोहली भारतीय क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि एक्टिव प्लेयर्स में वह ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। विराट के अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25000* से ज्यादा रन हो गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

1- सचिन तेंदुलकर - 34357 रन

2- कुमार संगकारा - 28016 रन

3- रिकी पोंटिंग - 27483 रन

4- महेला जयवर्धने - 25957 रन

5- जैक कैलिस - 25534 रन

6- विराट कोहली - 25000* रन

यह भी पढ़े - ऋषभ पंत को लेकर भावुक हुए सुनील गावस्कर, बोले- टेस्ट में तुम्हे सब मिस कर रहे हैं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

1- सचिन तेंदुलकर - 100 शतक

2- विराट कोहली - 74 शतक

3- रिकी पोटिंग - 71 शतक

4- कुमार संगाकारा - 63 शतक

5- जैक कैलिस - 62 शतक

Published on:
19 Feb 2023 01:00 pm
Also Read
View All