30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ पंत को लेकर भावुक हुए सुनील गावस्कर, बोले- टेस्ट में तुम्हे सब मिस कर रहे हैं

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टीम इंडिया की पहली पारी एक के बाद एक विकेटों का पतन देख सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान पंत को लेकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थित में पंत की याद आ रही है। ऋषभ पंत हम सब आपको बहुत मिस कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Feb 2023, 12:22 PM IST

ind-vs-aus-2nd-test-delhi-sunil-gavaskar-missed-rishabh-pant.jpg

ऋषभ पंत को लेकर भावुक हुए सुनील गावस्कर, बोले- टेस्ट में तुम्हे सब मिस कर रहे हैं।

IND vs AUS 2nd Test : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारतीय टीम जिस तरह से पहली पारी में लड़खड़ाई, उसे देख भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की याद आ गई। बता दें कि कार हादसे के बाद से ऋषभ टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पंत मैदान पर कब तक वापसी करेंगे यह भी साफ नहीं है। टीम इंडिया के एक के बाद एक विकेटों का पतन देख सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान पंत को लेकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थित में पंत की याद आ रही है। ऋषभ पंत हम सब आपको बहुत मिस कर रहे हैं।


भारतीय टीम के पास बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 1-0 की बढ़त है। दूसरा मुकाला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। पिच पर जिस तरह से स्पिनरों टर्न मिल रहा है, उसे देखकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। पहली पारी टीम इंडिया के विकेटों की झड़ी देख सुनील गावस्कर को कमेंट्री के दौरान ऋषभ पंत की याद आ गई, क्योंकि पंत ने कई बार टेस्ट में भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है।

'हम सब आपको मिस कर रहे'

सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार भाग्यशाली है कि ऋषभ पंत नहीं खेल रहे हैं। अगर ऋषभ पंत होते तो उसके पास कहने के लिए बहुत कुछ होता। जरूरी नहीं कि बल्लेबाजों के लिए, बल्कि अपने साथी खिलाड़ियों के लिए। उन्होंने आगे कहा कि ऋषभ पंत अगर आप सुन रहे हैं... हम सब आपको मिस कर रहे हैं। आप जल्दी से ठीक हो जाओ।

यह भी पढ़े - वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप में चखा पहली जीत का स्वाद, आयरलैंड को 6 विकेट से हराया

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर

बता दें कि ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए अभी तक कुल 33 टेस्ट मैच खेले हैं। इन टेस्ट में पंत ने 56 पारियों में 43.7 की एवरेज से बल्लेबाजी करते हुए कुल 2271 रन अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक भी निकले हैं। पंत ने भारत ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में भी टेस्ट शतक लगाया है।

यह भी पढ़े - भारतीय महिला टीम को 11 रन से हराकर इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची