30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप में चखा पहली जीत का स्वाद, आयरलैंड को 6 विकेट से हराया

Women's T20 World Cup : दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप के तहत 13वां मैच आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 6 विकेट हरा दिया। इस आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने पहली बार जीत का स्वाद चखा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Feb 2023, 4:13 PM IST

women-t20-world-cup-2023-west-indies-beat-ireland-by-6-wickets.jpg

वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप चखा पहली जीत का स्वाद, आयरलैंड को 6 विकेट से हराया।

Women's T20 World Cup : दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप के तहत 13वां मैच आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 6 विकेट हरा दिया। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की यह पहली जीत है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आयरलैंड की टीम तीसरे मैच में भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है। वेस्टइंडीज की जीत में कप्तान हेली मैथ्यूज का अहम योगदान रहा है। उनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी से ही कैरेबियाई टीम को जीत मिली।

केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जिसमें ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने सर्वाधिक 61 रन बनाए तो गैबी लेविस ने 38 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिचर्डसन ने 15 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। वेस्टइंडीज की शामिलिया कोनेल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

हेली मैथ्यूज की कप्तानी पारी

138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की अच्छी नहीं रही। टीम को 28 रन पर पहला झटका लगा। राशदा विलियम्स 17 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शेमेन कैंपबेल भी 8 रन बनाकर चलती बनीं। फिर कप्तान हेली मैथ्यूज ने चिनेले हेनरी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। मैथ्यूज ने नाबाद 66 रन बनाए और वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।