
क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, पूरी सीरीज से अचानक बाहर हुआ ये स्टार क्रिकेटर।
IND vs AUS Test Series : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बायीं कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है और उनका पूरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि चार मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन भारत के मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी के दौरान वॉर्नर की कोहनी और हेलमेट पर चोट लग गई थी। 36 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर को दूसरे टेस्ट से चोट के कारण बाहर कर दिया गया। उनके स्थान पर मैथ्यू रेनशॉ को खिलाया गया है।
चोट के बाद खुलासा हुआ है कि वार्नर को बाईं कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। उन्हें सिराज की गेंद पर कोहनी में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 263 रन के स्कोर में 44 गेंदों में 15 रन बनाए थे। जब भारत ने पहले दिन के शेष 9 ओवरों में बल्लेबाजी की तो वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान में नहीं उतरे।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अहम थे वॉर्नर
सीए के एक बयान में कहा है कि वार्नर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दिशानिर्देशों के अनुसार इंदौर में तीसरे टेस्ट से पहले खेल प्रोटोकॉल के तहत ही वापसी करेंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को पुन: प्राप्त करने और 2004 के बाद पहली बार भारत में एक श्रृंखला जीतने की कोशिश के रूप में वार्नर टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे।
यह भी पढ़े - वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप में चखा पहली जीत का स्वाद, आयरलैंड को 6 विकेट से हराया
पहले टेस्ट की दो पारियों में बनाए थे सिर्फ 11 रन
नागपुर में पहले मैच में पारी और 132 रन से हारने के बाद मेहमान टीम चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रही है। पहले टेस्ट मुकाबले में वॉर्नर ने 1 और 10 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर के वीसीए स्टेडियम में दो पारियों में 177 और 91 रन पर आउट हो गई थी।
यह भी पढ़े -चेतेश्वर पुजारा ने 100वें टेस्ट में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, हॉल ऑफ शेम में हुए शामिल
Published on:
19 Feb 2023, 10:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.