क्रिकेट

अहमदाबाद टेस्ट से इन दो खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय, इन दो दिग्गजों की होगी वापसी

IND vs AUS 4th Test : ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर टेस्ट जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं, अब डब्ल्यूटीसी के लिहाज से अब टीम इंडिया के लिए सीरीज का आखिरी टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय टीम मैच हारी या फिर ड्रॉ रहा तो समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2023, 11:56 AM IST
ind-vs-aus-4th-test-shreyas-iyer-and-ks-bharat-failed-in-indore-may-be-out-of-ahmedabad-test.jpg
अहमदाबाद टेस्ट से इन दो खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय, इन दो दिग्गजों की होगी वापसी।

IND vs AUS 4th Test : ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है, लेकिन कंगारुओं ने इंदौर टेस्ट जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं, अब डब्ल्यूटीसी के लिहाज से अब टीम इंडिया के लिए सीरीज का आखिरी टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय टीम मैच हारी या फिर ड्रॉ रहा तो समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। इसलिए भारतीय टीम अहमदाबाद टेस्ट को हर हाल में जीतने के इरादे से उतरेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बात करें तो यहां भी स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती रही है। यहां अभी तक खेले गए तीनों टेस्ट भारत ने जीते हैं। माना जा रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।


टीम इंडिया दो स्पिन ट्रैक पर जीत हासिल करने के बाद तीसरे स्पिन ट्रैक पर हार गई है। तीसरे टेस्ट में भारतीय स्पिनरों से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों का दबदबा रहा। नाथन लायन ने 11 विकेट हासिल कर कंगारू टीम की सीरीज में वापसी कराई है। ऐसे में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अहमदाबाद टेस्ट की प्लेइंग-11 से 2 खिलाड़ियों की छुट्‌टी कर सकते हैं।

4 पारियों में सिर्फ 42 रन ही बना सके अय्यर

अहमदाबाद टेस्ट में जिन दो खिलाड़ियों पर गाज गिरने वाली है। श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत काे चौथे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है। बता दें कि श्रेयस अय्यर ने पिछली सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन, मौजूदा सीरीज के दो मैचों की 4 पारियों में से एक में भी 30 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। दिल्ली टेस्ट में अय्यर ने 4 और 12 रन बनाए थे। जबकि इंदौर में 0 और 26 रन की पारी खेल सके। इस तरह 4 पारियों में वह सिर्फ 42 रन ही बना सके हैं।

यह भी पढ़े - आईसीसी ने इंदौर की पिच को दिया खराब का दर्जा, तीन डिमेरिट अंक दिए

केएस भरत भी रहे फ्लॉप

वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत की बात करें तो वह विकेट के पीछे सफल रहे हैं। लेकिन, बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं। मौजूदा सीरीज के 3 टेस्ट की 5 पारियों में से किसी में भी वह 25 रन का आकड़ा भी नहीं छू सके हैं। नागपुर में उन्होंने महज 8 रन बनाए थे। वहीं दिल्ली में 6 और 23 रन की पारी खेली थी। जबकि इंदौर टेस्ट में 17 और 3 रन की पारी खेली थी। माना जा रहा है उनके स्थान पर ईशान किशन को तो श्रेयस के स्थान पर सूर्यकुमार की वापसी हो सकती है।

यह भी पढ़े - महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, जानें मुंबई और गुजरात की प्लेइंग इलेवन

Published on: