क्रिकेट

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का कमाल, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर

IND vs AUS : भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20I सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस सीरीज में अब तक 163 रन बनाए हैं।
2 min read
Nov 08, 2025
Ind vs Eng 3rd T20I
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

IND vs AUS 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली। दरअसल, वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम इनिंग में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। बाएं हाथ के 26 वर्षीय बल्लेबाज ने 28 इनिंग में यह कारनामा किया। भारतीय क्रिकेटरों में उनसे आगे विराट कोहली ही हैं, जिन्होंने 27 टी-20I इनिंग में 1000 रन पूरे करने किए हैं। हालांकि टी-20I क्रिकेट में सबसे कम इनिंग में 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम है। डेविड मलान ने महज 24 इनिंग में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टी-20I में सबसे कम इनिंग में 1000 रन पूरा करने वाले भारतीय

विराट कोहली - 27 इनिंग
अभिषक शर्मा - 28 इनिंग
केएल राहुल - 29 इनिंग
सूर्यकुमार यादव - 31 इनिंग
रोहित शर्मा - 40 इनिंग

टी-20I में सबसे कम इनिंग में 1000 रन पूरा करने वाले क्रिकेटर

डेविड मलान (इंग्लैंड) - 24 इनिंग
सबावून डेविसी (चेक गणराज्य) - 24 इनिंग
केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (जापान) - 25 इनिंग
बाबर आजम (पाकिस्तान) - 26 इनिंग
डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) - 26 इनिंग

सूर्यकुमार यादव का तोड़ा रिकॉर्ड

गेंद के लिहाज से देखा जाए तो अभिषेक शर्मा सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), इंग्लैंड के फिल साल्ट, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक शर्मा ने 528 गेंद का सामना करते टी-20I में 1000 रन के आंकड़े को छुआ। वहीं सूर्यकुमार यादव ने यह कारनामा 573 गेंदों का सामना करते हुए हांसिल किया था।

टी-20I में सबसे कम गेंद में 1000 रन पूरा करने वाले क्रिकेटर

अभिषेक शर्मा (भारत) - 528 गेंद
सूर्यकुमार यादव (भारत) - 573 गेंद
फिल साल्ट (इंग्लैंड) - 599 गेंद
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 604 गेंद
आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) - 609 गेंद
फिन एलन (न्यूजीलैंड) - 609 गेंद

Updated on:
08 Nov 2025 04:07 pm
Published on:
08 Nov 2025 04:06 pm