क्रिकेट

टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी बड़ा खतरा, दिग्गज ने कप्तान रोहित शर्मा को दी वॉर्निंग

IND vs AUS : भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए कोलकाता टेस्ट में 5वें विकेट के लिए वीवीएस लक्ष्मण की 281 और राहुल द्रविड़ की 180 रन 376 रनों की ऐतिहासिक पार्टनरशिप का जिक्र करते हुए रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम को वॉर्निंग दी कि आपको अब नरम पड़ने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कंगारुओं को पहले भी ऐसा झटका लगा है।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2023, 12:08 PM IST
rohit-sharma.jpg
टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी बड़ा खतरा, दिग्गज ने कप्तान रोहित शर्मा को दी वॉर्निंग।

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो टेस्ट में धूल चटाने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते हुए चारों टेस्ट जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। इसी बीच भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए कोलकाता टेस्ट में 5वें विकेट के लिए वीवीएस लक्ष्मण की 281 और राहुल द्रविड़ की 180 रन 376 रनों की ऐतिहासिक पार्टनरशिप का जिक्र करते हुए रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम को वॉर्निंग दी कि आपको अब नरम पड़ने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कंगारुओं को पहले भी ऐसा झटका लगा है। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दोनों मैच जीते हैं और दिल्ली में 6 विकेट से जीत के साथ सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।


बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के अगले दो मुकाबले इंदौर और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। भारत को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए एक और जीत की आवश्यकता है। डब्ल्यूटीसी का फाइनल 7 जून से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा कि आपको याद होगा कि जब भारत हारने की कगार पर था तो राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण में से किसी एक को दोहरा शतक बनाना था और भारत सीरीज जीती थी। ऐसी चीजें हुई हैं।

सीरीज में वापसी कर सकते हैं कंगारू

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि क्या भारतीय टीम 4-0 से सीरीज जीत सकती है? ये भविष्यवाणी करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार बल्लेबाजों ने भी दोनों मैचों में काफी संघर्ष किया है। उनको सीरीज में वापसी करने के लिए अब एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। इसलिए टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा।

यह भी पढ़े - इंदौर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर

इन तीन बल्लेबाजों पर होगी जिम्मेदारी

गंभीर ने कहा कि मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि अंत 4-0 से होगा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास स्टीव स्मिथ, लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। डेविड वॉर्नर के अगले दो टेस्ट से बाहर होने पर इन तीनों बल्लेबाजों पर ही टीम की पूरी जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़े - महिला टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका

Published on: