
इंदौर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, डेविड वॉर्नर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर।
David Warner : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बायीं कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते जल्द ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे। आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में करारा झटका लगा है। हेयरलाइन फ्रैक्चर के चलते डेविड वॉर्नर अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अन्य दो टेस्ट मैच नहीं खेल सकेंगे। बता दें कि दिल्ली टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक बॉल वॉर्नर की कोहनी पर लग गई थी, जिसके चलते दिल्ली टेस्ट में उनके स्थान पर मैथ्यू रेनशॉ को खिलाया गया था। वहीं अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर टेस्ट सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है।
ज्ञात हो कि कोहनी में चोट लगने के बाद भी डेविड वॉर्नर ने बल्लेबाजी जारी रखी थी। इसके बाद सिराज की एक गेंद उनके हेलमेट सेे टकराई। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 263 रन के स्कोर में 44 गेंदों में महज 15 रन बनाए थे। जब भारतीय टीम पहले दिन ही बल्लेबाजी के लिए उतरी तो वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान में नहीं उतरे। बाद में पता चला कि उनकी कोहनी मेंं हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उनके स्थान पर मैथ्यू रेनशॉ को खिलाया गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी ये जानकारी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानकारी दी है कि डेविड वॉर्नर अब भारत के खिलाफ सीरीज के अगले दो टेस्ट मुकाबले नहीं खेलेंगे। वार्नर जल्द ही स्वदेश लौट आएंगे। इसके बाद उनकी चोट का मूल्यांकन किया जाएगा। वर्तमान में यह अनुमान लगाया गया है कि वॉर्नर टेस्ट सीरीज के बाद तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृृंखला के लिए भारत लौट सकते हैं।
यह भी पढ़े - केएल राहुल का प्लेइंग 11 से बाहर होना तय! ये तीन खिलाड़ी हैं उपकप्तानी के रेस में
दाेनोंं टेस्ट में रहे फ्लॉप
बता दें कि मेहमान टीम चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। वहीं, अब तक खेले गए दोनों टेस्ट में डेविड वॉर्नर पूरी तरह फ्लॉप रहे।। नागपुर टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने महज एक रन और दूसरी पारी में 10 रन बनाए थे। जबकि दिल्ली टेस्ट में वह सिर्फ 15 रन ही बना सके।
यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आग-बबूला हुआ ये दिग्गज, बयान से मचा बवाल
Published on:
21 Feb 2023, 1:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.