31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केएल राहुल का प्लेइंग 11 से बाहर होना भी तय! ये तीन खिलाड़ी हैं उपकप्तानी की रेस में सबसे आगे

Team India New Vice Captain : केएल राहुल से उपकप्तानी छिनने के बाद अब उनका टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया का अगला उपकप्तान कौन होगा। इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन खिलाड़ी इस होड़ में सबसे आगे हैं। आइये जानते हैं इन प्लेयर्स के नाम और विशेषता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Feb 2023, 12:22 PM IST

ind-vs-aus-who-will-be-next-vice-captain-team-india-test-after-kl-rahul.jpg

केएल राहुल का प्लेइंग 11 से बाहर होना भी तय! ये तीन खिलाड़ी हैं उपकप्तानी के रेस में सबसे आगे।

Team India New Vice Captain : भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट जीतने में सफल रही है, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की खराब फॉर्म से कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ काफी चिंतित हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में केएल राहुल का बल्ला नहीं चला और वे सिर्फ 38 रन ही बना सके। वहीं पिछली 9 पारियों में वे 125 रन ही बना सके हैं। इस कारण राहुल से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छिन गई है और उनका तीसरे टेस्ट में अंतिम एकादश से बाहर होना भी तय लग रहा है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद और हरभजन सिंह समेत कई दिग्गज उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर सवाल उठा रहे हैं।


केएल राहुल से उपकप्तानी छिनने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया का अगला उपकप्तान कौन होगा। इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन खिलाड़ी इस होड़ में सबसे आगे हैं। इनमें सबसे पहला नाम स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का है, जिन्हें सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग माइंड के रूप में गिना जाता है। अश्विन के नाम टेस्ट में 450 से ज्यादा विकेट के साथ 5 सेंचुरी भी हैं। अश्विन ने आईपीएल में कप्तानी भी की है।

श्रेयस अय्यर के पास भी कप्तानी का अनुभव

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की टेस्ट में उपकप्तानी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने घरेलू मैचों में मुंबई और आईपीएल में भी कप्तानी की है। इसके साथ ही उन्हें इंडिया ए के लिए भी कप्तानी करने का अनुभव है। अय्यर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया जा सकता है। इसलिए श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आग-बबूला हुआ ये दिग्गज, बयान से मचा बवाल

जडेजा भी हो सकते हैं अगले उपकप्तान

केएल राहुल को उपकप्तान के पद से हटाने के बाद अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि अगले दो टेस्ट में उपकप्तानी कौन करेगा? माना जा रहा है कि चयन समिति किसी नए नाम पर विचार कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैँ कि रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भी ये इनाम दिया जा सकता है। क्योंकि जडेजा उन चुनिंदा प्लेयर्स में से एक हैं, जिनकी जगह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पक्की है।

यह भी पढ़े - भारत से लगातार दो टेस्ट हारने के बाद कंगारू टीम में भगदड़, 6 खिलाड़ी लौटे ऑस्ट्रेलिया

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल