
भारत से लगातार दो टेस्ट हारने के बाद कंगारू टीम में भगदड़, 6 खिलाड़ी लौटे ऑस्ट्रेलिया।
IND vs AUS Test Series : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-2 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना का दौर जारी है। पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर और माइकल क्लार्क समेत कई दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को आड़े हाथों लिया है। लगातार दूसरा टेस्ट हारने बाद ऑस्ट्रेलिया की परेशानी लगतार बढ़ती जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब कमबैक करने के लिए आगामी दोनों टेस्ट जीतने होंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में इससे पहले ही भगदड़ मची हुई है। कप्तान पैट कमिंस जहां पहले ही टीम को मुश्किल हालातों में छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। वहीं अब डेविड वॉर्नर, एशटन एगर, मैथ्यू रेनशॉ और लांस मौरिस समेत कुछ अन्य खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं।
भारत के हाथों मिली दो शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने घर वापसी की राह पकड़ ली है। दरअसल, सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में एक मार्च से खेला जाएगा। ऐसे में लंबा ब्रेक मिलने के चलते स्वदेश रवाना हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस परिवार में किसी सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने के कारण घर लौटे हैंं तो डेविड वॉर्नर एल्बो इंजरी की रिकवरी के लिए वापस लाैटे हैं। वहीं जोश हेजलवुड अनफिट होने के चलते ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।
मैथ्यू रेनशॉ और लांस मौरिस के लौटने वजह नहीं स्पष्ट
स्वदेश लौटने वालों मेंं स्पिनर एशटन एगर भी शामिल हैं, जिन्हें अभी एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं पहले टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाने वाले टॉड मर्फी ने साइड स्ट्रेन के चलते वापस लौटने का फैसला किया है। मिचल स्वेप्सन पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में हैं। हालांकि लांस मौरिस और मैथ्यू रेनशॉ के वापस लौटने की वजह अभी साफ नहीं है।
यह भी पढ़े - केएल राहुल के लगातार फ्लॉप रहने पर बीसीसीआई ने लिया ये बड़ा एक्शन
ये कहा ऑस्ट्रेलियाई कोच ने
खिलाड़ियों के वापस लौटने के संबंध में ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कहना है कि हम इस पर काम कर रहे हैं। घर पर भी काफी क्रिकेट खेला जा रहा है। हमें अगले दो टेस्ट के लिए कैसी टीम चाहिए। हमें उसके लिए पूरी तरह से स्पष्ट रहना होगा। हम कुछ खिलाड़ियों के घर पर क्रिकेट खेलने के फैसले का स्वागत करते हैं।
यह भी पढ़े -ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आग-बबूला हुआ ये दिग्गज, बयान से मचा बवाल
Published on:
21 Feb 2023, 11:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.