
केएल राहुल के लगातार फ्लॉप रहने पर बीसीसीआई ने लिया ये बड़ा एक्शन।
IND vs AUS Test Series : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया का 6 विकेट से हराकर तीसरे दिन ही शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन लगातार फ्लॉप चल रहे केएल राहुल के खिलाफ बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल दोनों टेस्ट में सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं। इसलिए उन्हें लगातार प्लेइंग 11 में खिलाए जाने पर सवाल उठाए जा रहे थे।
दरअसल, पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने हाल ही में केएल राहुल के टेस्ट में खिलाने पर आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मेरा बस चलता तो बहुल पहले ही केएल राहुल को टीम इंडिया से बाहर कर देते। हालांकि कप्तान रोहित के समर्थन के चलते सेलेक्टरों ने राहुल को टीम में बनाए रखा, लेकिन अब बीसीसीआई ने केएल के पर कतरते हुए उन्हें उपकप्तानी के पद से हटा दिया है।
जडेजा हो सकते हैं अगले उपकप्तान
केएल राहुल को उपकप्तान के पद से हटाने के बाद अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि अगले दो टेस्ट में उपकप्तानी कौन करेगा? माना जा रहा है कि चयन समिति किसी नए नाम पर विचार कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैँ कि रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ये इनाम दिया जा सकता है। क्योंकि जडेजा उन चुनिंदा प्लेयर्स में से एक हैं, जिनकी जगह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पक्की है।
यह भी पढ़े - बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पिछड़ने से कप्तान कमिंस हुए हताश, इन खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा
5 टेस्ट में बनाए सिर्फ 117 रन
बता दें कि केएल के पास दिल्ली टेस्ट में खुद को साबित करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह पहली पारी में जहां 17 रन बनाकर आउट हो गए तो दूसरी पारी में सिर्फ एक रन ही बना सके। जबकि अक्षर पटेल ने 74 रन और अश्विन ने 37 रन की पारी खेलकर यह साबित किया कि इस पिच पर रन बन सकते हैं। वहीं, केएल राहुल के पिछले 5 टेस्ट की बात करें तो वह महज 13 के औसत से 117 रन ही बना सके हैं।
यह भी पढ़े - कंगारुओं के खेमे में लगातार दूसरी हार से हड़कंप, कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौटे
Published on:
20 Feb 2023, 12:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.