Rohit Sharma vs Mitchell Starc: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर 8 के मुकाबले में रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के दूसरे ओवर में 29 रन कूट डाले।
Rohit Sharma vs Australia in T20 World Cup 2024: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 51वां मुकाबला सेंट लूसिया में खेला जा रहा है। टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम की शुरुआत खराब रही और विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि दूसरी ओर रोहित शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाया और इस टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी। उन्होंने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के एक ही ओवर में 29 रन ठोक दिए।
रोहित शर्मा ने पहले ओवर में संभलकर बल्लेबाजी की और ओवर से सिर्फ 5 रन बटोरे। दूसरे ओवर में विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तीसरे ओवर में रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर छक्का मार दिया। दूसरी गेंद को फिर उन्होंने उड़ाया और गेंद को सीमा रेखा के ऊपर गिराया। तीसरी गेंद चार रन के लिए बाउंड्री के बाहर गई। चौथी गेंद पर फिर रोहित ने छक्का मार दिया। स्टार्क की लाइन और लेंथ बिगड़ी और अगली गेंद वाइड डाल दी। आखिरी गेंद पर हिटमैन ने फिर छक्का मार दिया। इस ओवर में 4 छक्के एक वाइड के रन और एक चौके की मदद से स्टार्क ने 29 रन लुटाए।
रोहित शर्मा का आक्रामक खेल जारी रहा और उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सबसे तेज फिफ्टी भी है। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 5वीं सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली।
युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, 12 गेंद- डरबन 2007
केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, 18 गेंद- दुबई 2021
सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, 18 गेंद- गुवाहाटी 2022
गौतम गंभीर बनाम श्रीलंका, 19 गेंद- नागपुर 2009
19 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 19 गेंद ग्रॉस आइलेट 2024