क्रिकेट

Ind vs Eng 3rd T20I: भारत ने नहीं सुधारी ये कमियां तो हाथ से निकल जाएगी बाइलेटरल सीरीज, जानें टीम इंडिया के वीक पॉइंट्स

Ind vs Eng 3rd T20I: श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया का बुरा हाल है। आयरलैंड में क्‍लीन स्‍वीप कराने के बाद अब इंग्‍लैंड के खिलाफ बाइलेटरल सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है। वैसे टीम में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर कुछ कमियों पर काम कर लिया तो टी20 वर्ल्‍ड कप विजेता जीत की पटरी पर लौट सकती है।
2 min read
Jul 07, 2026
Ind vs Eng 3rd T20I
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs England 3rd T20I: मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप विजेता भारत का श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में बुरा हाल है। उनकी लीडरशिप में टीम आयरलैंड से लगातार दो मैच हार गई, यह कुछ ऐसा था, जिसकी इंडियन फैंस ने कल्‍पना भी नहीं की होगी। फिर चेस्टर-ले-स्ट्रीट में अय्यर की टीम के 189/7 रन बनाने के बाद बारिश ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच धो दिया। शनिवार को मैनचेस्टर में दूसरे T20I में उन्होंने 190/7 का स्कोर बनाया, लेकिन 6 गेंद बाकी रहते मैच हार गए। अब लगातार दूसरी सीरीज हारने का खतरा मंडराने लगा है। अगर भारत को यहां से सीरीज बचानी है, तो उसे अपनी उनक कमियों पर काम करना होगा, जो हाल फिलहाल में सामने आई हैं।

स्‍ट्राइक रेट पर ध्‍यान देना होगा

श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में 47 गेंदों पर 68 और दूसरे में 22 गेंदों पर 37 रन बनाए। आयरलैंड और चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खराब प्रदर्शन के बाद ईशान किशन ने मैनचेस्टर में 40 गेंदों पर 49 रन बनाए, जो टी20 के लिहाज से बहुत धीमी पारी थी। तीसरा मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है। जहां का बैटिंग फ्रेंडली नहीं रहा है। औसत स्कोर महज 165 रन रहा है। अय्यर ने पहले दो मैचों में अच्छा खेला, लेकिन इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराने के लिए उन्हें भी अपना गेम बेहतर करना होगा।

7वें से 15वें ओवर के बीच बनाने होंगे ज्‍यादा रन

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले के लिए अच्छे लग रहे हैं, लेकिन उसके बाद 7वें से 15वें ओवर के बीच भारतीय टीम को थोड़ा बेहतर करने की जरूरत है। इस अंतराल में भारत ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में 74 रन और मैनचेस्टर में 79 रन बनाए। अगर यहां 15-20 रन और आते तो बहुत फर्क ला सकते थे। भारत को अब अपनी इस कमी को दूर करते हुए पहले बल्‍लेबाजी करने पर स्‍कोर बोर्ड पर 210-220 रन लगाने होंगे।

गेंदबाजी में बदलाव की जरुरत

भारतीय गेंदबाजी इस दौरे पर ज्‍यादा खराब नहीं रही है, लेकिन रेगुलर गेंदबाजों में से किसी एक का भी खराब प्रदर्शन पहले के सारे अच्छे काम को खराब कर सकता है। बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में प्रसिद्ध कृष्णा (0/57) ने खराब प्रदर्शन किया था। वहीं, इंग्‍लैंड के खिलाफ बिश्नोई ने दूसरे मैच में 0/60 के फिगर के साथ काम खराब कर दिया।

उन्होंने कुल तीन नो-बॉल फेंकी। शिवम दुबे के रोल पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ तीन स्पिनर खिलाए। सूर्यांश शेडगे या प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है। शेडगे बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं।

Updated on:
07 Jul 2026 08:52 am
Published on:
07 Jul 2026 08:52 am