29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / ध्रुव जुरेल ने 88 रन की जुझारू पारी खेल रचा इतिहास, तोड़ डाला सैयद किरमानी का 45 साल पुराना रिकॉर्ड

ध्रुव जुरेल ने 88 रन की जुझारू पारी खेल रचा इतिहास, तोड़ डाला सैयद किरमानी का 45 साल पुराना रिकॉर्ड

Dhruv Jurel in IND vs NZ 2nd Test: क्राइस्‍टचर्च टेस्‍ट में ध्रुव जुरेल ने भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन 88 रन की जुझारू पारी खेलकर टेस्‍ट इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम जरूर दर्ज कराने में सफल हो गए हैं। वह भारत के लिए न्‍यूजीलैंड में नंबर-7 या उससे नीचे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने सैयद किरमानी के 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Nov 2026, 8:53 AM IST

Dhruv Jurel in IND vs NZ 2nd Test

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शॉट खेलते ध्रुव जुरेल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Dhruv Jurel record in IND vs NZ 2nd Test: ध्रुव जुरेल की 170 गेंदों पर 88 रन की जबरदस्त पारी के दम पर भारत ने रविवार को हेगले ओवल में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड को 110 रन की बढ़त मिली है। जुरेल भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्‍होंने अपने चौथे टेस्‍ट अर्धशतक के साथ दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वह भारत के लिए न्‍यूजीलैंड की सरजमीं पर नंबर-7 या उससे नीचे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने गुरनूर बराड़ के साथ न्यूजीलैंड में भारत के लिए 9वें या 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया है।

सैयद किरमानी को पीछे छोड़ा

ध्रुव जुरेल ने न्‍यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत के लिए नंबर-7 या उससे नीचे सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले 88 रन की पारी खेलकर सैयद किरमानी को पीछे छोड़ दिया है। किरमानी ने 1981 में ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में नंबर-7 या उससे नीचे भारत के लिए 78 रन की पारी खेली थी। इस मामले सबसे आगे अजिंक्‍य रहाणे हैं, जिन्‍होंने नंबर-7 या उससे नीचे भारत के लिए 2014 में वेलिंगटन टेस्‍ट में 118 रन की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड में भारत के लिए नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च टेस्ट स्कोर

रैंकखिलाड़ीस्कोरमैदानसाल
1अजिंक्य रहाणे118वेलिंगटन2014
2ध्रुव जुरेल88क्राइस्टचर्च2026
3सैयद किरमानी78ऑकलैंड1981
4ध्रुव जुरेल78वेलिंगटन2026
5जवागल श्रीनाथ76हैमिल्टन1999

राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद की साझेदारी के रिकॉर्ड को भी तोड़ा

ध्रुव जुरेल और गुरनूर बराड़ के बीच क्राइस्टचर्च टेस्‍ट में 64 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई है। इसके साथ ही उन्‍होंने न्यूजीलैंड में भारत के लिए 9वें या 10वें विकेट के लिए सबसे ज्‍यादा रन की साझेदारी के दो रिकॉर्ड को तोड़ा है। उन्‍होंने राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद के बीच हैमिल्टन 61 रन और मोहम्मद अजहरुद्दीन और वेंकटेश प्रसाद के बीच वेलिंगटन 58 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

न्यूजीलैंड में भारत के लिए 9वें/10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंकबल्लेबाजों की जोड़ीसाझेदारीमैदानसाल
1सैयद किरमानी – शिवलाल यादव105 रनऑकलैंड1981
2मोहम्मद अजहरुद्दीन – अतुल वासन86 रनऑकलैंड1990
3ध्रुव जुरेल – गुरनूर बराड़64 रनक्राइस्टचर्च2026
4राहुल द्रविड़ – वेंकटेश प्रसाद61 रनहैमिल्टन1998/99
5मोहम्मद अजहरुद्दीन – वेंकटेश प्रसाद58 रनवेलिंगटन1998/99