क्रिकेट

IND vs ENG 3rd Test: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, विव रिचर्ड्स का तोड़ा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा की बराबरी की

Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने अपना 17वां अर्द्धशतक ठोका। इसके लिए उन्होंने 112 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाकर रन आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 6:36 PM IST
Rishabh Pant great comeback
भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: IANS)

Rishabh Pant hit Most sixes against England: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में शनिवार को भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ अर्द्धशतक ठोका, बल्कि अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 17वां अर्द्धशतक ठोका। इसके लिए उन्होंने 112 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाकर रन आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच में लगाए गए इन 2 छक्कों की बदौलत वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया। अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के नाम सर्वाधिक 36 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्डस के नाम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 34 छक्के हैं।

इंग्लैंड खिलाफ सर्वाधिक छक्के

36 छक्के - ऋषभ पंत (भारत)
34 छक्के- विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
30 छक्के - टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
27 छक्के - यशस्वी जयसवाल (भारत)
26 छक्के- शुभमन गिल (भारत)

ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा की बराबरी की

भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज और उप-कप्तान ऋषभ पंत ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में अर्द्धशतकीय पारी के दौरान 2 छक्के लगाए। इसकी बदौलत अब वह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों की ओर से लगाए गए छक्के के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के नाम 88 छक्के दर्ज हैं। वहीं भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 91 छक्कों का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है।

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के
ऋषभ पंत- 88 छक्के
रोहित शर्मा- 88 छक्के
एमएस धोनी- 78 छक्के
रवीन्द्र जड़ेजा- 72 छक्के