10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसप्रीत बुमराह ने अंग्रेजों को अपने ‘पंजे’ में फंसाया, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन जसप्रीत बुमराह को निराशा हाथ लगी थी, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने विकेट लेने की शुरुआत हैरी ब्रूक को आउट कर की। इसके बाद बेन स्टोक्स, खतरनाक दिख रहे जो रूट, क्रिस वोक्स और निचले क्रम के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर को चलता किया और 5 विकेट पूरे किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 11 Jul 2025, 10:48 PM IST

Jasprit Bumrah

Indian fast bowler Jasprit Bumrah (Photo credit: BCCI @X)

IND vs ENG 3rd Test at Lord's: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में शुक्रवार को जो रूट के शानदार शतक (104 रन) के बाद जैमी स्मिथ (51 रन) और ब्रायडन कार्स (56 रन) के अर्द्धशतकों से इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए। इस दौरान भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया और 5 विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाज ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेटर में 15वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया।

इतना ही नहीं, बुमराह विदेश में सबसे अधिक बार पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 1983 विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान कपिल देव के कीर्तिमान को तोड़ यह मुकाम हासिल किया, जिन्होंने 66 मैच में 12 बार विदेश में 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। जसप्रीत बुमराह अब विदेशी सरजमीं पर 35 मैच में 13 बार 5 विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट में अजूबा, टी-20 में 26 वर्षीय गेंदबाज ने पांच गेंद में 5 विकेट लेकर किया हैरान

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन जसप्रीत बुमराह को निराशा हाथ लगी थी, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने विकेट लेने की शुरुआत हैरी ब्रूक को आउट कर की। इसके बाद बेन स्टोक्स, खतरनाक दिख रहे जो रूट, क्रिस वोक्स और निचले क्रम के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर को चलता किया और 5 विकेट पूरे किए।

विदेश में सबसे अधिक 5 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह - 35 मैचों में 13 बार पांच विकेट
कपिल देव - 66 मैचों में 12 बार 5 विकेट
अनिल कुंबले - 69 मैचों में 10 बार 5 विकेट
इशांत शर्मा - 62 मैचों में 9 बार 5 विकेट
रविचंद्रन अश्विन - 40 मैचों में 8 बार 5 विकेट

यह भी पढ़ें- लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल अंपायर से भिड़े! जानें क्या है मामला?