दरअसल, पारी के 80वें ओवर में गेंद लेने के मात्र 63 गेंदों के बाद ही वह खराब हो गई, जिसके बाद भारत की ओर से दूसरी नई गेंद को बदलने के लिए अनुरोध किया। हालांकि भारतीय टीम को अंपायर की ओर से जो गेंद दी गई, वह मूल रूप से इस्तेमाल की जा रही गेंद से कहीं अधिक पुरानी थी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गेंद बदलने को लेकर अंपायर शरफुद्दौला से तीखी बहस करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने नई गेंद देने का अनुरोध किया।