दरअसल, शुक्रवार को जो रूट ने मैदान पर आते ही इंग्लैंड की पारी के 84वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर चौका लगाया और टेस्ट करियर का 37वां शतक ठोका। इस शतक के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ के 36 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के मामले में कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और सचिन तेंदुलकर आगे हैं।