क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन का निराशाजनक प्रदर्शन, 43 ओवर में लिया सिर्फ एक विकेट

इंग्लैंड खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अश्विन को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका। लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह 43 ओवर में सिर्फ एक विकेट ही चटका पाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2021, 11:40 PM IST
ravichandran_ashwin.jpg
Ravi Ashwin

नई दिल्ली। काउंट क्लब सरे के लिए खेलते हुए भारतीय स्पिनर आर. अश्विन का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। उन्होंने समरसेट के खिलाफ 43 ओवर में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके। 34 वर्षीय, जो 400 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले केवल तीन भारतीय स्पिनरों में से एक हैं, 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के लिए काफी अहम रोल निभाएंगे।

अश्विन ने काउंटी मैच खेलने का मौका मिलने जताई खुशी
अश्विन को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज पुरस्कार मिला था। उन्होंने 32 विकेट लिए थे और मूल्यवान रन भी बनाए थे। पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में, उन्होंने 45 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। भारत वह टेस्ट हार गया था। काउंटी मैच से पहले इस चतुर स्पिनर ने सरे के लिए खेलने का मौका मिलने पर खुशी जताई थी।

'मैंने अब तक काउंटियों के बारे में सुना था और अब देख भी लिया'
अश्विन ने सरे काउंटी टीम द्वारा साझा किए एक वीडियो में कहा था, मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने लंदन काउंटियों के बारे में काफी सुना है और अब यह देख भी लिया। भले ही यह केवल एक मैच के लिए है, लेकिन मुझे इस ड्रेसिंग रूम को साझा करने में खुशी हो रही है।

Updated on:
12 Jul 2021, 11:40 PM IST
Published on: