क्रिकेट

IND vs ENG 4th T20: 2019 के बाद पहली बार लगातार 2 सीरीज हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

Bristal T20I IND vs ENG: फिल साल्ट और हैरी ब्रूक की नाबाद 146 रन की साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
2 min read
Jul 10, 2026
Shreyas Iyer vs Tilak Vemra
ब्रिस्टल में भी हारी टीम इंडिया (फोटो- IANS)

IND vs ENG 4th T20I Highlights: फिल साल्ट और हैरी ब्रूक की अटूट शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ब्रिस्टल में टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। यह पहली बार रहा जब इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में टीम इंडिया को हराया है। इसके अलावा 2019 के बाद भारतीय टीम पहली बार लगातार 2 टी20 सीरीज हार गई है। इस मैच में और भी कई रिकॉर्ड्स बनें।

भारत के खिलाफ T20I में सबसे बड़ी साझेदारियां

साझेदारीखिलाड़ीस्थानवर्ष
174* रनक्विंटन डी कॉक – डेविड मिलरगुवाहाटी2022
170* रनएलेक्स हेल्स – जोस बटलरएडिलेड (टी20 विश्व कप सेमीफाइनल)2022
152* रनबाबर आजम – मोहम्मद रिजवानदुबई (टी20 विश्व कप)2021
146* रनफिल सॉल्ट – हैरी ब्रूकब्रिस्टल2026
133 रनडेविड वॉर्नर – शेन वॉटसनकोलंबो (आरपीएस) (टी20 विश्व कप)2012

T20I में 150+ रन के लक्ष्य का सबसे ज्यादा गेंदें रहते चेज

रैंकटीमप्रतिद्वंद्वीस्थानवर्षशेष गेंदें
1भारतन्यूजीलैंडगुवाहाटी202660 गेंद
2न्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीकाकोलकाता (टी20 विश्व कप)202643 गेंद
3वेस्टइंडीजदक्षिण अफ्रीकाकिंग्स्टन202437 गेंद
3इंग्लैंडभारतब्रिस्टल202637 गेंद
5इंग्लैंडपाकिस्तानलाहौर202233 गेंद

T20I में भारत की सबसे बड़ी हार

रैंकप्रतिद्वंद्वीस्थानवर्षशेष गेंदें
1ऑस्ट्रेलियामेलबर्न200852 गेंद
2ऑस्ट्रेलियामेलबर्न202540 गेंद
3इंग्लैंडब्रिस्टल202637 गेंद
4न्यूजीलैंडदुबई202133 गेंद
4श्रीलंकाकोलंबो202133 गेंद

साउथैम्पटन में आखिरी मैच

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद अगले मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। नॉटिंघम में खेला गया तीसरा मैच मेजबान टीम ने 125 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। अब सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाना है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम इंडिया 48 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 53 रन जोड़े। दुबे 23 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर 49 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद को 1-1 सफलता हाथ लगी।

कप्तान ब्रूक ने खेली धमाकेदार पारी

इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज 13.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम को 2.3 ओवर में जोस बटलर के रूप में पहला झटका लगा, जो 8 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान हैरी ब्रूक ने फिलिप साल्ट के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 68 गेंदों में 146 रन की अटूट साझेदारी की। 'प्लेयर ऑफ द मैच' ब्रूक 35 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 79 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि साल्ट ने 42 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ नाबाद 59 रन बनाए। भारत की तरफ से एकमात्र सफलता अर्शदीप सिंह के हाथ लगी, जिन्होंने 3.5 ओवरों में 41 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

Updated on:
10 Jul 2026 07:38 am
Published on:
10 Jul 2026 07:31 am