क्रिकेट

IND vs ENG: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, वनडे में स्टोक्स और रूट की हुई वापसी

भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वनडे और टी-20 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वनडे टीम में टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट की वापसी हुई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2022, 5:59 PM IST
joe_root_and_ben_stokes_1.jpg
joe root and ben stokes

England t20 and odi squad against india: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को भारतीय टीम के खिलाफ आगामी तीन टी-20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी है। सिलेक्शन पैनल ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी, वनडे टीम में टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट की वापसी हुई है। बता दे किस समय भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच एजुकेशन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है 7 जुलाई से T20 सीरीज एजस बाउल स्टेडियम से शुरू होगी, जो 17 जुलाई तक खेले जाएगी। इस टीम की कमान जो रूट को सौंपी गई है, जिन्हें इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद वनडे और टी-20 टीम की नया कप्तान बनाया गया था।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इस टीम की घोषणा की जबकि बीसीसीआई ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की। बता दें कि तीन टी-20 मैचों की शुरुआत 7 जुलाई से होगी जबकि दूसरा T20 मुकाबला 9 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा और तीसरा टी20 मुकाबला 10 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इसके बाद 12, 14 और 17 जुलाई को ओवल, लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड में वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें - पांड्या Royal London Cup में इंग्लैंड की इस टीम से खेलेंगे, जानें क्या पूरा मामला

भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम

टी20
- जोस बटलर, मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम करन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रेकी तोपली और डेविड विली

वनडे- जोस बटलर, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, ब्रेंडन कर्स, सैम करन, लियम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवर्टन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रेकी तोपली और डेविड विली

Updated on:
1 Jul 2022, 5:59 PM IST
Published on: